हुआवे का मेट-9 : 20 मिनट चार्ज के बाद पूरे दिन चलती है बैट्री

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Fri, 04 Nov 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
Huawei Mate 9 Porsche Design Launched

    हुआवे ने गुरुवार को जर्मनी में मेट-9 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इसकी कीमत 699 यूरो( करीब 51,000 रुपए) रखी है, यह सिल्वर, गोल्ड, वाइट और ब्लैक कलर के साथ उपलब्ध होगा। कहा जा रहा है कि कंपनी इसके जरिए सैमसंग को कड़ी टक्कर देगी। यह फोन फिलहाल चीन, फ्रांस, इटली, जापान, कुवैत, मलेशिया, पोलेंड, सऊदी अरब, स्पेन, थाईलैंड और संयुक्त अरब अमीरात में उपलब्ध होगा। यह फोन भारत में भी लॉन्च किया जाना है, लेकिन इसकी तारीख अभी तय नहीं हो सकी है।

    फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है

    हुआवे का मेट-9 : 20 मिनट चार्ज के बाद पूरे दिन चलती है बैट्री

    फुल मेटल बॉडी वाला यह फोन एंड्रॉइड 7.0 नोगट आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। इसमें 5.9 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन है। हुआवे ने मेट-9 में लेटेस्ट प्रोसेसर ऑक्टा-कोर किरिन-960 का इस्तेमाल किया गया है। डुअल सिम वाले इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    मेट-9 में 20 मेगापिक्सल मोनोक्रो मोड्यूल (कैमरा सेटअप) और 12 मेगापिक्सेल कलर मोड्यूल कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि मेट-9 का रियर कैमरा हाइब्रिड जूम फीचर से लैस है। इससे फोटो जूम करते समय क्वॉलिटी पर असर नहीं पड़ता।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हुआवे का मेट-9 : 20 मिनट चार्ज के बाद पूरे दिन चलती है बैट्री

    इसके अलावा रियर कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, डुअल-टोन डुअल-एलईडी फ्लैश जैसे फीचर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए मेट-9 में 4 जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और ब्लू टूथ जैसे फीचर हैं। इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसे 20 मिनट चार्ज करने पर पूरे दिन इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें