OTT Apps: महंगा पड़ रहा है ओटीटी सब्सक्रिप्शन? इन आसान तरीकों से करें पैसों की बचत

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 09 Mar 2025 06:06 PM IST
सार

How To Save On OTT Apps:

अधिकतर ओटीटी प्लेटफॉर्म अपने सालाना प्लान पर छूट देते हैं। ऐसे में मंथली सब्सक्रिप्शन लेने के बजाय सालाना प्लान लेना ज्यादा किफायती साबित हो सकता है।

विज्ञापन
How to save money on OTT Subscription use account sharing yearly plans and free subscription
ओटीटी - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने से मनोरंजन का तरीका पूरी तरह बदल चुका है। अब फिल्मों, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने के लिए थिएटर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे कई प्लेटफॉर्म्स घर बैठे मनोरंजन की सुविधा देते हैं। हालांकि, इनके महंगे सब्सक्रिप्शन प्लान कई बार जेब पर भारी पड़ सकते हैं। अगर आप भी ओटीटी का मजा लेना चाहते हैं और पैसे बचाना चाहते हैं, तो ये आसान टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

    सालाना प्लान से करें बचत

    अधिकतर ओटीटी प्लेटफॉर्म अपने सालाना प्लान पर छूट देते हैं। ऐसे में मंथली सब्सक्रिप्शन लेने के बजाय सालाना प्लान लेना ज्यादा किफायती साबित हो सकता है। उदाहरण के तौर पर, जियोहॉटस्टार का मंथली प्रीमियम प्लान 299 रुपये का है, जबकि इसका सालाना प्लान 1,499 रुपये में आता है। अगर कोई यूजर हर महीने रिचार्ज कराए तो उसे सालभर में 3,588 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि सालाना प्लान लेने से 2,000 रुपये से ज्यादा की बचत हो सकती है।

    विज्ञापन
    नेटफ्लिक्स
    नेटफ्लिक्स - फोटो : एक्स/नेटफ्लिक्स इंडिया

    अकाउंट शेयर करें

    नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मल्टी-डिवाइस सपोर्ट देते हैं। ऐसे में दोस्तों या परिवार के साथ प्लान शेयर करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जियोहॉटस्टार का प्रीमियम प्लान एक साथ चार डिवाइसेज पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि 1,499 रुपये के प्लान को चार लोग मिलकर खरीदें तो प्रति व्यक्ति खर्च सिर्फ 375 रुपये ही आएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिचार्ज प्लान के साथ फ्री सब्सक्रिप्शन लें

    टेलीकॉम कंपनियां कई रिचार्ज प्लान्स के साथ ओटीटी का फ्री एक्सेस देती हैं। जियो के 1,029 रुपये के रिचार्ज में कॉलिंग और डेटा के साथ 3 महीने के लिए अमेजन लाइट सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं, एयरटेल के 1,798 रुपये के प्लान में 84 दिनों के लिए नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लान शामिल है।

    अगर आप इन आसान ट्रिक्स को अपनाते हैं तो बिना ज्यादा खर्च किए अपने पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का आनंद ले सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें