कंप्यूटर स्क्रीन का आंखों पर बुरा असर रोकने के टिप्स

टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Tue, 22 Mar 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
how to reduce bad impact of computer screen on eyes
फोटो : bbc

    लैपटॉप या कंप्यूटर पर जब आप काम करते हैं तो स्क्रीन को देखते हैं। यदि उस पर काम नहीं कर रहे होते तो टेबलेट या स्मार्टफोन को देख ईमेल का जवाब देते हैं या फिर उस पर कोई वीडियो देख रहे होते हैं।

    अब चाहे कुछ भी कर लें, स्क्रीन को देखे बिना डिजिटल दुनिया में काम करना मुश्किल नहीं बल्कि असंभव है। इसलिए आंखों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

    विज्ञापन

    चलिए आपको इसके कुछ तरीके बताते हैं। यदि इन्हें रोज की आदतों में शुमार कर लिया जाए तो कुछ समय बाद इसका फायदा जरूर दिखेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्क्रीन प्रभाव कम करने के उपाय

    कंप्यूटर स्क्रीन का आंखों पर बुरा असर रोकने के टिप्स
    फोटो : thinkstock

    सबसे पहली बात जिस पर ध्यान देने की जरूरत है कि कंप्यूटर की स्क्रीन और आंखों के बीच कम से कम 18-30 इंच की दूरी होनी चाहिए। अगर आप अपनी स्क्रीन पर एंटी-ग्लेअर फिल्टर लगाते हैं तो आंखों के लिए बहुत बढ़िया रहेगा।

    कोशिश कीजिये कि कंप्यूटर मॉनिटर किसी लाइट के नीचे न हो। दूसरे अपनी आंखों को सूखने से बचाइए। अगर आपकी आंखें स्क्रीन को नीचे की तरफ देखेंगी तो बढ़िया रहेगा।

    लेकिन जब भी आंखें सूखी सी लगने लगें तो आंखों को ज्यादा झपकाइए। जरूरत पडे तो आई ड्रॉप से आंखों को गीला रखें। जो लोग कांटेक्ट लेंस लगाते हैं उन्हें आंखों का सूखना ज्यादा महसूस हो सकता है।

    डॉक्टरों की सलाह

    कंप्यूटर स्क्रीन का आंखों पर बुरा असर रोकने के टिप्स
    फोटो : bbc

    डॉक्टरों का सुझाव है कि हर बीस मिनट में स्क्रीन से बीस सेकंड के लिए आंखें हटा लेनी चाहिये। करीब 15-20 सेकंड के लिए थोडी दूर देख लीजिये।

    इसके अलावा, हर दो घंटे के बाद अपने काम से 15 मिनट का ब्रेक लेना जरूरी है। इससे आपकी आंखें स्क्रीन से दूर हो जाती हैं और उन्हें आराम भी मिलता है।

    कंप्यूटर, टेबलेट और स्मार्टफोन का काम पर इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी है कि वे हर साल अपनी आंखों की जांच करवा लें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें