Facebook Password Change: भूल गए हैं फेसबुक का पासवर्ड तो ऐसे करें बदलाव, यहां जानें सबसे आसान तरीका

कुमार संभव
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीकुमार संभव
Mon, 23 May 2022 07:58 AM IST
सार

अगर आपने अपने फेसबुक अकाउंट में लॉगिन कर रखा है तो आपको सबसे पहले सेटिंग में जाना होगा।

विज्ञापन
How to Change Facebook Password Know the Process in Hindi
फेसबुक - फोटो : istock

    विस्तार

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक आज की तारीख में हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसका फेसबुक पर अकाउंट न हो, लेकिन काफी लोगों के साथ ऐसा भी हुआ है कि वे अपने फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड ही भूल गए। उसे रीसेट करने के चक्कर में वे इतने परेशान हो गए कि मजबूरन नया अकाउंट ही बनाना पड़ गया। अगर आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपको चंद आसान तरीके बताएंगे, जिससे आप चुटकियों में पासवर्ड रीसेट कर लेंगे। चाहे आपने अपना अकाउंट जीमेल आईडी से बनाया हो या फोन नंबर से।

    दो तरीकों से रीसेट हो सकता है पासवर्ड

    फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड रीसेट करने के लिए आपको सबसे पहले फेसबुक की वेबसाइट खोलनी होगी। यहां आपको फॉरगॉट पासवर्ड पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर कंफर्मेशन मैसेज आएगा। अगर आपने अपना फेसबुक अकाउंट ईमेल आईडी से बनाया है तो आपको मोबाइल नंबर की जगह ईमेल आईडी सब्मिट करनी होगी।

    विज्ञापन

    यह है पासवर्ड बदलने का सबसे आसान तरीका

    अगर आपने अपने फेसबुक अकाउंट में लॉगिन कर रखा है तो आपको सबसे पहले सेटिंग में जाना होगा। यहां आपको पासवर्ड एंड सिक्योरिटी पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद नया पेज खुल जाएगा। यहां आपको चेंज पासवर्ड पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको पहले पुराना पासवर्ड लिखना होगा। वहीं, अगले कॉलम में नया पासवर्ड पोस्ट करना होगा और इसे कंफर्म करना होगा। सेव चेंज पर क्लिक करते ही आपका पासवर्ड बदल जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पासवर्ड भूल गए हैं तो ऐसे करें चेंज

    अगर आप पुराना पासवर्ड नहीं है या उसे भूल गए हैं तो आपको फॉरगॉटेन पासवर्ड पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर वेरिफिकेशन कोड जाएगा। इसकी मदद से आप पासवर्ड बदल सकते हैं।

    बिना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी चेंज होगा पासवर्ड

    अगर आपके पास मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी नहीं है तो भी आप बेहद आसानी से अपने फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड बदल सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले किसी भी ब्राउजर में फेसबुक की वेबसाइट खोलनी होगी। यहां लॉगिन पेज पर अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आपको डालना होगा और पासवर्ड वाली जगह खाली छोड़कर या गलत पासवर्ड डालकर लॉगिन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद इनकरेक्ट पासवर्ड का नोटिफिकेशन आएगा, जिसमें फॉरगॉट पासवर्ड का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही अगला पेज खुद जाएगा। यहां मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर कंफर्मेशन कोड भेजने की जानकारी होगी। यहां आपको No longer have Access to these? पर क्लिक करना होगा। अगले पेज पर आपको I can not access to my email account पर क्लिक करना है। अब एक और पेज खुलेगा, जिसमें नई ईमेल आईडी मांगी जाएगी। इस नए ईमेल आईडी पर ही फेसबुक अकाउंट को रिकवर करने के लिए मैसेज मिलेगा। आपको यह ध्यान देना होगा कि नई ईमेल आईडी किसी दूसरे फेसबुक अकाउंट से लिंक नहीं होनी चाहिए।

    सरकारी पहचान पत्र से मिलेगी मदद

    यह पूरा प्रोसेस करने के बाद नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको अपना पूरा नाम लिखना होगा। यह वह नाम होना चाहिए, जो किसी भी सरकारी पहचान पत्र में लिखा है। फेसबुक पर आप अपने हिसाब से नाम में बदलाव कर सकते हैं। अब आपको सरकारी पहचान पत्र का फोटो अपलोड करके सेंड पर क्लिक करना होगा। नई ईमेल आईडी पर आपको महज 24 घंटे में रिकवर फेसबुक अकाउंट का ईमेल मिलेगा, जिसमें फेसबुक पासवर्ड रीसेट करने का लिंक होगा। इस पर क्लिक करके आप नया पासवर्ड बना सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें