एक सेकेंड में इन कंपनियों की कमाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप, इनके सामने टिकते नहीं अंबानी-अदाणी
आईफोन मेकर एपल एक सेकेंड में 1,820 डॉलर यानी करीब 1.48 लाख रुपये से अधिक कमाती है। एपल की एक दिन की कमाई 157 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,282 करोड़ रुपये है।

विस्तार
यदि आपसे पूछा जाए कि एपल और गूगल जैसी कंपनियां एक सेकेंड में औसतन कितनी कमाई करती हैं तो आप कहेंगे कि यही कोई 5-10 हजार रुपये, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये कंपनियां एक सेकेंड में इतना कमाती है जितनी भारत के अंबानी और अदाणी भी नहीं कमाते। आईफोन मेकर एपल एक सेकेंड में 1,820 डॉलर यानी करीब 1.48 लाख रुपये से अधिक कमाती है। एपल की एक दिन की कमाई 157 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,282 करोड़ रुपये है।
एपल की तरह ही गूगल और माइक्रोसॉफ्ट रोज 100 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई करती हैं। माइक्रोसॉफ्ट की एक सेकेंड की कमाई 1,404 डॉलर यानी करीब 1.14 लाख रुपये है, जबकि वॉरेन बफे (Warren Buffett) की बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) की एक सेकेंड की कमाई 1,348 डॉलर यानी करीब 1.10 लाख रुपये है।
अमेरिका में एक औसत कामगार की पूरी जिंदगी की कमाई 1.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 14 करोड़ रुपये है। अमेरिका में औसत वार्षिक सैलरी 74,738 डॉलर या फिर 1,433.33 डॉलर प्रति सप्ताह है। इसका मतलब यह है कि एपल के प्रति सेकेंड की कमाई लोगों की पूरे सप्ताह की कमाई से अधिक है। अल्फाबेट (गूगल) की प्रति सेकेंड की कमाई 1,277 डॉलर यानी करीब 1,04,268 रुपये और मेटा की 924 डॉलर यानी करीब 75,446 रुपये है। प्रति सेकेंड सबसे ज्यादा कमाने वाली कंपनी एपल ही है।
- अनजान नंबर से आया वीडियो कॉल आपको तबाह कर सकता है, ऐसे चल रहा पूरा खेल
- Twitter Blue: दो दिसंबर को री-लॉन्च होगी सर्विस, अब तीन अलग-अगल रंगों में होगा टिक मार्क
- Noise का शानदार कनेक्टिविटी वाला ईयरबड्स लॉन्च, कीमत दो हजार रुपये से भी कम
- Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन Lava Blaze NXT, जानें सभी फीचर्स