ऑनर का गेमिंग बीस्ट तैयार: नए फोन और टैबलेट में मिलेगा कूलिंग फैन, 10000 एमएएच की तगड़ी बैटरी; जानिए खूबियां
मोबाइल गेमिंग के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ऑनर अपने अपकमिंग 'ऑनर विन गेमिंग यूनिवर्स कार्निवाल' इवेंट में इन-बिल्ट कूलिंग फैन वाले नए Honor Win 2 स्मार्टफोन और Honor Win Tablet लॉन्च करने जा रहा है। इनमें 240Hz OLED स्क्रीन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 10,000mAh बैटरी जैसे कई गजब फीचर्स मिलने की उम्मीद है। जानिए इन डिवाइसेज की लॉन्च डेट और डिजाइन से जुड़ी हर खास डिटेल।

विस्तार
अगर आप हेवी गेमिंग के शौकीन हैं और लंबे सेशन के दौरान फोन या टैबलेट के गर्म होने की समस्या से परेशान रहते हैं, तो ऑनर आपके लिए एक बेहतरीन समाधान लेकर आ रहा है। कंपनी ने अपनी मोस्ट अवेटेड गेमिंग लाइनअप की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। ऑनर 21 अक्टूबर को चीन में आयोजित होने वाले 'हॉनर विन गेमिंग यूनिवर्स कार्निवाल' में नई Honor Win 2 सीरीज के स्मार्टफोन और Honor Win Tablet को लॉन्च करेगा।
सबसे अच्छी बात यह है कि लॉन्च के तुरंत बाद ही Honor Win 2 सीरीज के फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे, जबकि इवेंट खत्म होते ही नए टैबलेट के प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए जाएंगे। कंपनी इन्हें इस साल के टॉप-टियर गेमिंग डिवाइसेज के तौर पर पेश कर रही है।
फोन के बैक पैनल पर दिखेगा कूलिंग फैन और RGB लाइटिंग
- लॉन्च से पहले ऑनर ने Win 2 सीरीज के स्मार्टफोन के रियर डिजाइन की झलक दिखाकर उत्सुकता बढ़ा दी है। फोन के बैक पैनल पर एक स्टाइलिश हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप साफ नजर आ रहा है।
- कैमरा मॉड्यूल के ठीक बगल में एक इन-बिल्ट एक्टिव कूलिंग फैन और LED मॉड्यूल जोड़ा गया है। इस फैन के चारों ओर आकर्षक RGB लाइटिंग दी गई है, जो गेमर्स को एक प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देती है। साथ ही फोन के बैक पैनल पर खूबसूरत क्लाउड-पैटर्न फिनिश भी देखने को मिलती है। हालांकि प्रोसेसर, बैटरी और सटीक कैमरा सेंसर्स की पूरी जानकारी 21 अक्टूबर को लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी।
टैबलेट में पहली बार मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
- इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण Honor Win Tablet बनने वाला है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस टैबलेट में इन-बिल्ट एक्टिव कूलिंग फैन दिया जाएगा। ऑनर की विन लाइनअप में यह पहला मौका है जब किसी टैबलेट में एक्टिव कूलिंग सिस्टम जोड़ा गया है। इसका सीधा फायदा यह होगा कि घंटों ग्राफिक्स-इंटेंसिव गेम खेलने के बाद भी डिवाइस का तापमान पूरी तरह कंट्रोल में रहेगा और परफॉर्मेंस ड्रॉप नहीं होगी।
- लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honor Win Tablet में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 8.4 इंच की कॉम्पैक्ट OLED स्क्रीन मिल सकती है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस स्क्रीन में 240Hz तक का सुपर-स्मूथ रिफ्रेश रेट मिलने का दावा किया जा रहा है।
लंबी गेमिंग के लिए 10,000mAh की बैटरी
- इससे पहले दिसंबर 2025 में कंपनी ने अपनी पहली Honor Win और Win RT सीरीज पेश की थी, जिसमें 185Hz रिफ्रेश रेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन और 10,000mAh की विशालकाय बैटरी दी गई थी। नए मॉडल्स में भी इसी तरह के दमदार पावर बैकअप और थर्मल मैनेजमेंट की उम्मीद की जा रही है।
- शुरुआती दौर में ये डिवाइस चीन के मार्केट में उतारे जा रहे हैं। फिलहाल, कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इन्हें भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट्स में कब तक पेश किया जाएगा।
- टेक टिप्स: फोल्डेबल फोन पर स्क्रीन गार्ड लगाना सेफ या खतरनाक? ये छोटी-सी गलती बर्बाद कर सकती है महंगा डिवाइस
- एपल का अनोखा तोहफा: पहली बार आईफोन डूओ ऑन करते ही आपका नाम लेगा फोन, 'हेलो' बोलकर करेगा स्वागत
- रिसर्च: एआई चैटबॉट कब देने लगेगा खतरनाक सलाह? वैज्ञानिकों ने खोजा वो फॉर्मूला, जिससे रुकेंगी बड़ी गलतियां
- सीजेपी प्रोटेस्ट में पुलिस की वर्दी पर दिखा अनोखा कैमरा: हर हरकत को करता है कैद, जानें क्या है इसका काम