Budgets 2024: टेलीकॉम आइटम होंगे महंगे, सरकार ने 5% बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 Jul 2024 02:21 PM IST
सार

बजट में मोबाइल पार्ट्स, चार्जर आदि पर लगने वाले आयात सीमा शुल्क को 15 फीसदी तक कम किया गया है, लेकिन दूसरी ओर टेलीकॉम आइटम पर निर्याता शुल्क में 5 फीसदी का इजाफा किया गया। ऐसे में टेलीकॉम से जुड़े आइटम महंगे होंगे।

विज्ञापन
Govt proposes to enhance import duty by 5 pc on telecom gear motherboard
Budgets 2024: Telecom Gear Motherboard - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है। बजट में घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई सारे बड़े एलान हुए हैं। इस बजट से साफ हो गया है कि सरकार मेड इन इंडिया को बहुत ही गंभीरता से ले रही है। बजट में मोबाइल पार्ट्स, चार्जर आदि पर लगने वाले आयात सीमा शुल्क को 15 फीसदी तक कम किया गया है, लेकिन दूसरी ओर टेलीकॉम आइटम पर निर्याता शुल्क में 5 फीसदी का इजाफा किया गया। ऐसे में टेलीकॉम से जुड़े आइटम महंगे होंगे।

    बजट में सरकार ने कहा है कि मदरबोर्ड यानी प्रिंटेंड सर्किट बोर्ड पर आयात शुल्क को 5 फीसदी बढ़ाया गया है ताकि घरेलू टेलीकॉम उद्योग को बढ़ावा मिले। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए, मैं निर्दिष्ट दूरसंचार उपकरणों के पीसीबीए (मुद्रित सर्किट बोर्ड असेंबली) पर बीसीडी (बेसिक कस्टम्स ड्यूटी) को 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव करती हूं।"

    विज्ञापन

    वित्त मंत्री ने लिथियम, तांबा, कोबाल्ट और दुर्लभ तत्वों जैसे 25 खनिजों को पूरी तरह से छूट देने का प्रस्ताव रखा है जो परमाणु ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, अंतरिक्ष, रक्षा, दूरसंचार और उच्च तकनीक इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन पर सीमा शुल्क भी किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें