Betting App: गैम्बलिंग और बेटिंग एप पर सरकार सख्त, राज्यों को प्लेटफार्म के विज्ञापनों पर नकेल कसने के निर्देश

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 02 May 2023 06:58 PM IST
सार

इससे पहले केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रमुख अंग्रेजी और हिंदी समाचार पत्रों को बेटिंग वेबसाइटों के विज्ञापनों और प्रचार सामग्री को प्रकाशित नहीं करने के लिए आगाह किया था।

विज्ञापन
Government strict on gambling and betting app states asks states to crack down on outdoor advertisements
Betting App - फोटो : iStock

    विस्तार

    ऑनलाइन गैम्बलिंग और बेटिंग प्लेटफार्म और उनके विज्ञापन पर नकेल करने को लेकर सरकार की तैयारी तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्य सरकारों से गैम्बलिंग और बेटिंग के प्लेटफार्म के बाहरी विज्ञापनों पर नकेल कसने को कहा है। इससे पहले केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रमुख अंग्रेजी और हिंदी समाचार पत्रों को बेटिंग वेबसाइटों के विज्ञापनों और प्रचार सामग्री को प्रकाशित नहीं करने के लिए आगाह किया था।

    सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को इसको लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में होर्डिंग, बैनर और ऑटो-रिक्शा पर पाए जाने वाले गैम्बलिंग बेटिंग प्लेटफार्म के बाहरी विज्ञापनों पर अंकुश लगाने के लिए उचित कार्रवाई करने को कहा है।

    विज्ञापन

    पहले मीडिया को दी थी सलाह

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इससे पहले निजी टेलीविजन चैनलों, डिजिटल न्यूज पब्लिशर और ओटीटी प्लेटफार्मों को ऐसे प्लेटफार्मों के विज्ञापनों को प्रकाशित और प्रसारित करने से परहेज करने की सलाह जारी की थी। सरकार ने गैम्बलिंग और बेटिंग प्लेटफार्म के विज्ञापन मीडिया में दिखाई जाने को लेकर चिंता व्यक्त की थी और इसके बाद सरकार को इससे परहेज करने की सलाह जारी करनी पड़ी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रमुख अंग्रेजी और हिंदी समाचार पत्रों में बेटिंग वेबसाइटों के विज्ञापनों और प्रचार सामग्री को प्रकाशित करने की हालिया घटनाओं पर कड़ा ऐतराज जताया था। जिसके बाद सरकार ने मीडिया समूहों और अखबार को बेटिंग एप से संबंधित विज्ञापन को प्रकाशित नहीं करने के लिए आगाह किया था।

    ऑनलाइन गेमिंग नियम

    सरकार ने पिछले महीने ऑनलाइन गेमिंग के लिए नए नियमों को जारी किया। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने नए नियमों की घोषणा की थी। नए गेमिंग नियम ऑनलाइन गैम्बलिंग और बेटिंग प्लेटफॉर्म पर दांव लगाने वाले किसी भी गेम को प्रतिबंधित करते हैं। वहीं इन नियमों के अनुसार, सभी ऑनलाइन गेम्स को एक सेल्फ-रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन (SRO) द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें