Budget 2025: स्मार्टफोन पार्ट्स पर आयात कर समाप्त, इन कंपनियों को होगा फायदा, मेड इन इंडिया को लगे पंख

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 01 Feb 2025 05:05 PM IST
सार

पिछले छह वर्षों में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन दोगुना बढ़कर $115 बिलियन (लगभग ₹99.41 लाख करोड़) तक पहुंच गया है। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बन चुका है।

Government Axes Import Tax on Some Smartphone Parts in Boost to Apple Xiaomi and others
iPhone 16 Pro Max - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन निर्माण के लिए आवश्यक कुछ महत्वपूर्ण पार्ट्स पर आयात शुल्क (Import Duty) समाप्त करने की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025 पेश करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। इस कदम से एपल (Apple), शाओमी (Xiaomi) और उन मोबाइल निर्माताओं को बड़ा लाभ मिलेगा जो हैं विदेशी लेकिन अपने प्रोडक्ट का उत्पादन भारत में करती हैं।

    पिछले छह वर्षों में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन दोगुना बढ़कर $115 बिलियन (लगभग ₹99.41 लाख करोड़) तक पहुंच गया है। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बन चुका है। 2024 में एपल ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 23% राजस्व हिस्सेदारी के साथ पहले नंबर पर था, जबकि सैमसंग 22% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

    पहले जिन स्मार्टफोन पार्ट्स पर 2.5% आयात शुल्क लगाया जाता था, वे अब कर मुक्त होंगे। इनमें शामिल प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली (PCB Assembly), कैमरा मॉड्यूल के हिस्से, USB केबल्स आदि शामिल हैं। इस फैसले से भारत को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (Global Supply Chain) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी, विशेष रूप से ऐसे समय में जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव बना हुआ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें