Play Store: अब नहीं होंगे स्कैम के शिकार, गूगल ने कर दिया इंतजाम, एप को मिलेगा 'बैज'
वर्तमान में, NordVPN और Aloha Browser कुछ ऐसे एप्स हैं जिन्हें यह बैज मिल हुआ है। एक ब्लॉग पोस्ट में Google ने बताया कि नया वेरीफाइड बैज मौजूदा सुविधाओं जैसे कि Play Store बैनर और डेटा सुरक्षा घोषणा का हिस्सा है। ये बैज सर्च परिणामों, एप विवरण पृष्ठों और स्वीकृत VPN की एक स्पेशल सूची में दिखाई देंगे।

विस्तार
यदि आप भी प्ले-स्टोर पर फर्जी एप से परेशान थे तो आपके लिए बड़ी खबर है। Google ने प्ले-स्टोर के लिए इंतजाम कर दिया है। गूगल के मुताबिक अब प्ले-स्टोर पर भरोसेमंद एप्स को पहचानने में दिक्कत नहीं होगी। Google ने Play Store पर ‘विश्वसनीय’ एप्स की पहचान के लिए एक नया तरीका लॉन्च किया है। उपभोक्ता-केंद्रित VPN एप्स जो उपयोगकर्ता गोपनीयता और सुरक्षा मानकों को पूरा करते हैं, अब वेरीफाइड बैज के साथ दिखाई देंगे। बैज की सुविधा सिर्फ वीपीएन एप के लिए ही है।
वर्तमान में, NordVPN और Aloha Browser कुछ ऐसे एप्स हैं जिन्हें यह बैज मिल हुआ है। एक ब्लॉग पोस्ट में Google ने बताया कि नया वेरीफाइड बैज मौजूदा सुविधाओं जैसे कि Play Store बैनर और डेटा सुरक्षा घोषणा का हिस्सा है। ये बैज सर्च परिणामों, एप विवरण पृष्ठों और स्वीकृत VPN की एक स्पेशल सूची में दिखाई देंगे। इसे प्राप्त करने के लिए एप्स को निम्नलिखित मानदंड पूरे करने होंगे।
- मोबाइल एप्लिकेशन सुरक्षा मूल्यांकन (MASA) स्तर 2 सत्यापन पूरा करना
- एक संगठन डेवलपर खाता प्रकार होना
- Google Play एप्स के लिए लक्ष्य API स्तर आवश्यकताओं को पूरा करना
- कम से कम 10,000 इंस्टॉल और 250 समीक्षाएं होनी चाहिए
- Google Play पर कम से कम 90 दिनों से प्रकाशित होना
- डेटा सुरक्षा अनुभाग घोषणा जमा करना, जिसमें स्वतंत्र सुरक्षा समीक्षा और एन्क्रिप्शन शामिल हो।
Google का दावा है कि यह बैज डेवलपर्स को उनके एप की विश्वसनीयता बढ़ाने और अधिक उपयोगकर्ताओं को आकर्षित करने में मदद करेगा। वर्तमान में, NordVPN, hide.me, और Aloha Browser इस बैज के साथ सूचीबद्ध हैं, जिससे उन्हें अधिक प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिल रही है।
- DeepSeek AI: ओपनएआई का बड़ा दावा, डीपसीक को बनाने में हुआ ChatGPT इस्तेमाल
- AI Agent: जैक डॉर्सी ने लॉन्च किया एआई एजेंट Goose, ऑटोमैटिक होगी कोडिंग
- DeepSeek-R1: चीन से जुड़े 80% सवालों के जवाब नहीं दे रहा यह टूल, ऐसे कैसे चलेगा काम
- Starlink: भारत सरकार की शर्तों पर राजी हुए एलन मस्क, भारत में जल्द लॉन्च होगा स्टारलिंक इंटरनेट