Google: गूगल ने नए एक्सेसिबिलिटी फीचर का किया एलान, एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 19 May 2023 08:18 PM IST
सार

गूगल अधिक लोगों को लाइव कैप्शन उपलब्ध करा रहा है। अब, अधिक यूजर्स रीयल-टाइम कैप्शन जनरेट करने के लिए Chrome, Android और Google मीट पर लाइव कैप्शन का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Google New Accessibility Features Announces Across Android Devices know all details in hindi
Google New Accessibility Features - फोटो : Google

    विस्तार

    टेक दिग्गज गूगल ने नए एक्सेसिबिलिटी फीचर (New Accessibility Features) अपडेट की घोषणा कर दी है। ग्लोबल एक्सेसिबिलिटी अवेयरनेस डे (GAAD) मनाने के लिए गूगल ने एक्सेसिबिलिटी डिवाइसों और फीचर अपडेट की एक सीरीज को पेश किया है। इनमें एआई क्षमताओं के साथ लुकआउट, व्हीलचेयर एक्सेसिबिलिटी और अन्य एक्सेसिबिलिटी सुविधाएं शामिल हैं।

    गूगल अधिक लोगों को लाइव कैप्शन उपलब्ध करा रहा है। अब, अधिक यूजर्स रीयल-टाइम कैप्शन जनरेट करने के लिए Chrome, Android और Google मीट पर लाइव कैप्शन का उपयोग कर सकते हैं। गूगल एंड्रॉयड टैबलेट के लिए एक नया "कैप्शन बॉक्स" भी टेस्ट कर रहा है। कॉल के लिए लाइव कैप्शन आपको कॉल पर अपने रिस्पॉन्स को टाइप करने की सुविधा देगा। आपका जवाब दूसरे कॉलर को लाउड सुनाई देगा।

    विज्ञापन

    पेश की गई नई सुविधाओं और अपडेट में लुकआउट में नया इमेज क्वेश्चन एंड आंसर (Q&A) नामक एक नई सुविधा को जोड़ा गया है। गूगल ने दृष्टिबाधित समुदाय को रोजमर्रा के कार्यों को आसानी से पूरा करने में मदद करने के लिए 2019 में लुकआउट की शुरुआत की थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब इमेज क्यू एंड ए फीचर के साथ, गूगल लुकआउट को अगले स्तर पर ले जाने के लिए एआई और डीपमाइंड को मिला रहा है। यह सुविधा फोटो की डिटेल बता सकती है। यूजर्स इमेज के बारे में या तो टाइप करके या आवाज के माध्यम से प्रश्न पूछ सकते हैं। वर्तमान में गूगल इस सुविधा की टेस्टिंग कर रहा है। गूगल साल के अंत तक सार्वजनिक रोलआउट शुरू करने की योजना बना रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें