Googe I/O 2022: आज से शुरू हो रही गूगल की मेगा कॉन्फ्रेंस, एंड्रॉयड 13 का होगा एलान
एंड्रॉयड 13 के साथ इस इवेंट में नए Wear OS की भी लॉन्चिंग होने वाली है। नए वियर ओएस के साथ कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे।

विस्तार
गूगल का सालाना Google I/O 2022 कॉन्फ्रेंस आज यानी 11 मई से शुरू हो रहा है। महामारी की वजह Google I/O 2022 का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है। Google I/O 2022 की शुरुआत अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के कीनोट के साथ होगी। इस इवेंट को आज रात 10.30 बजे से लाइव देखा जा सकेगा। इवेंट का प्रसारण गूगल के यूट्यूब चैनल पर होगा। यूट्यूब के अलावा गूगल के सोशल मीडिया हैंडल से भी इवेंट का अपडेट दिया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी Google I/O 2022 में एंड्रॉयड 13 समेत वियर ओएस लॉन्च होंगे। आइए इस इवेंट से उम्मीदों एक नजर डालते हैं...
Android 13
गूगल के इस इवेंट में पूरी दुनिया की निगाहें Android 13 पर रहेगी। यह एंड्रॉयड का नया वर्जन होगा जिसका डेवलपर प्री-व्यू इसी साल फरवरी में जारी किया गया था। कहा जा रहा है कि एंड्रॉयड 13 में एपल जैसे ऑडियो फीचर मिलेगा। इसके अलावा दो ई-सिम कार्ड का भी सपोर्ट मिलेगा। फिलहाल एंड्रॉयड फोन के साथ एक ही ई-सिम कार्ड का सपोर्ट है।
Wear OS
एंड्रॉयड 13 के साथ इस इवेंट में नए Wear OS की भी लॉन्चिंग होने वाली है। नए वियर ओएस के साथ कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। स्मार्टवॉच ओएस के लिए गूगल ने पिछले साल ही सैमसंग के साथ Tizen के लिए साझेदारी की है।
Pixel 6a
इस साल के इवेंट में Pixel 6a की लॉन्चिंग की उम्मीद की जा रही है। नए फोन को गूगल के इन-हाउस Tensor चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। नए फोन के साथ Pixel 6 की तरह की डिजाइन मिलेगी।
Pixel Watch
Pixel 6a के अलावा इस इवेंट में Pixel Watch की भी लॉन्चिंग की खबर है। पिछले एक साल से गूगल के स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग की रिपोर्ट सामने आ रही है। गूगल पिक्सल वॉच को Fitbit की साझेदारी में पेश किया जाएगा।
Pixel Buds Pro
Google इस इवेंट में Pixel Buds Pro को भी लॉन्च कर सकता है जो कि कंपनी का पहला ट्रू वायरलेस स्टीरियो बड्स होगा। यदि सच में ऐसा होता है तो यह गूगल का पहला Google I/O होगा जिसमें इतने सारे हार्डवेयर लॉन्च किए जाएंगे।