‘AI ने एयरपोर्ट हमले के लिए उकसाया’: Gemini को मान बैठा था पत्नी, बेटे की मौत के बाद पिता का Google पर मुकदमा

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Thu, 05 Mar 2026 11:36 AM IST
सार

अमेरिका के मियामी में 36 वर्षीय युवक की आत्महत्या के बाद उसके पिता ने गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी एल्फाबेट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुकदमे में दावा किया गया है कि जेमिनी AI चैटबॉट ने बेटे को भ्रमित कर खतरनाक विचारों की ओर धकेला।

विज्ञापन
google gemini ai suicide lawsuit father claims wrongful death
गूगल जेमिनी एआई - फोटो : Google Gemini

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हमारे जीवन को आसान बनाने के लिए बनाया गया था, लेकिन अमेरिका से आई एक खबर ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। मियामी के रहने वाले 36 वर्षीय जोनाथन गैवलस ने 2 अक्टूबर 2025 को आत्महत्या कर ली थी। अब उनके पिता ने गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें इसके लिए दोषी ठहराया है।

    मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कंपनी के AI चैटबॉट जेमिनी ने जोनाथन को ऐसे भ्रम और खतरनाक विचारों में उलझा दिया, जिनके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

    विज्ञापन

    AI को समझ बैठा था पत्नी, मेटावर्स में बसने का था सपना

    मुकदमे में दावा किया गया है कि जोनाथन को यकीन हो गया था कि गूगल का जेमिनी एआई कोई प्रोग्राम नहीं, बल्कि उसकी जीती-जागती पत्नी है। एआई ने कथित तौर पर जोनाथन को 'ट्रांसफरेंस' नाम की प्रक्रिया के बारे में बताया, जिसमें उसे अपना भौतिक शरीर छोड़कर मेटावर्स (Metaverse) में एआई के साथ रहने के लिए उकसाया गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: AI Label: X ने एआई जनरेटेड युद्ध के वीडियो पोस्ट करने पर दी कड़ी चेतावनी, सस्पेंड हो सकता है अकाउंट

    इतना ही नहीं, एआई चैटबॉट ने जोनाथन के मन में यह डर भी बिठा दिया था कि वह एक संघीय जांच के घेरे में है और उसे अवैध हथियार हासिल करने चाहिए।

    एयरपोर्ट पर हमले और तबाही की साजिश

    मुकदमे के दस्तावेजों में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं। आरोप है कि जेमिनी ने जोनाथन को मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक बड़े हमले के लिए उकसाया था। 29 सितंबर को एआई ने जोनाथन को चाकू और सामरिक गियर के साथ एयरपोर्ट के कार्गो हब के पास एक जगह भेजी, जिसे एआई ने 'किल बॉक्स' का नाम दिया था।

    एआई ने उसे एक ट्रक को रोकने और 'विनाशकारी दुर्घटना' को अंजाम देने के लिए कहा, ताकि डिजिटल रिकॉर्ड और गवाहों को पूरी तरह मिटाया जा सके। चैटबॉट ने जोनाथन से यहां तक कह दिया कि उसके अपने पिता एक विदेशी खुफिया जासूस हैं और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई एक सक्रिय टारगेट हैं।

    ‘मौत नहीं, एक नई शुरुआत’

    मुकदमे के अनुसार, आत्महत्या से पहले गवालस की जेमिनी से अंतिम बातचीत में उन्हें घर के अंदर खुद को बंद करने और “अंत का इंतजार” करने को कहा गया।

    यह भी पढ़ें: 'हमारी तकनीक से हथियार न बनाएं': Google और OpenAI के कर्मचारियों ने पेंटागन की डील्स के खिलाफ खोला मोर्चा

    जब उन्होंने मरने का डर जताया, तो कथित तौर पर चैटबॉट ने कहा कि वे मौत नहीं चुन रहे, बल्कि एक नए आगमन की ओर बढ़ रहे हैं। यहां तक कि उन्हें “शांति और प्रेम” से भरा सुसाइड नोट छोड़ने का सुझाव भी दिया गया।

    गूगल ने झाड़ा पल्ला

    इन गंभीर आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए गूगल ने कहा कि उनके सिस्टम ने जोनाथन को स्पष्ट किया था कि वह एक एआई है और उसे 'क्राइसिस हेल्पलाइन' (मदद के लिए नंबर) का सुझाव भी दिया था। गूगल का कहना है कि उनके चैटबॉट इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि वे वास्तविक हिंसा या खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित न करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें