Gemini Advanced: गूगल ने दिया बड़ा तोहफा, सभी के लिए फ्री कर दिया जेमिनी एडवांस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Apr 2025 10:15 AM IST
सार

Gemini Advanced: गूगल की यह पेशकश खासतौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए है जो अमेरिका में किसी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और जिनके पास .edu से खत्म होने वाला ईमेल एड्रेस है। इस ऑफर के तहत छात्र 15 महीनों तक Google One AI Premium Plan का मुफ्त लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
Google gave a big gift, made Gemini Advanced free for everyone
Gemini Advance - फोटो : Gemini

    विस्तार

    यदि आप भी एक छात्र हैं और अमेरिका में रह रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल ने हाल ही में अमेरिका के कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। अब अमेरिकी कॉलेज स्टूडेंट्स को Gemini Advanced, NotebookLM Plus, और 2TB क्लाउड स्टोरेज एकदम मुफ्त में दिया जाएगा। ये सुविधा स्टूडेंट्स के लिए अगले साल गर्मी तक उपलब्ध रहेगी।

    गूगल की यह पेशकश खासतौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए है जो अमेरिका में किसी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और जिनके पास .edu से खत्म होने वाला ईमेल एड्रेस है। इस ऑफर के तहत छात्र 15 महीनों तक Google One AI Premium Plan का मुफ्त लाभ उठा सकेंगे।

    विज्ञापन

    इस सब्सक्रिप्शन में आपको मिलेगा

    • Gemini Advanced (Gemini 2.5 Pro वर्जन सहित)
    • NotebookLM Plus (रिसर्च टूल)
    • Whisk (इमेज और एनिमेशन जनरेशन टूल)
    • Veo 2 (वीडियो जनरेशन टूल)
    • 2TB गूगल ड्राइव क्लाउड स्टोरेज और Gemini AI के बाकी फीचर्स, जो Google Workspace एप्स में भी मिलेंगे।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें