Google Flights: महंगे फ्लाइट टिकट को कहें टाटा बाय, इस जुगाड़ से मिलेंगी सस्ती फ्लाइट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Oct 2024 12:13 PM IST
सार

Google ने त्योहारी सीजन में सस्ती फ्लाइट टिकट के लिए एक नया फीचर पेश किया है जिसकी मदद से आप कम कीमत में हवाई जहाज की यात्रा कर सकते हैं। गूगल के इस फीचर का नाम 'Cheapest'है जो कि वास्तव में एक सर्च फिल्टर है। इसके अलावा एक और फिल्टर आया है जो कि “Best” के नाम से पेश हुआ है। 'Best' फिल्टर का इस्तेमाल सुविधा और टिकट प्राइस दोनों के लिए किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Google Flights new feature will allow users to book cheaper flights Details in hindi
Google Flights - फोटो : freepik

    विस्तार

    सस्ती फ्लाइट का टिकट किसे पसंद नहीं है। हर कोई सस्ते में फ्लाइट की यात्रा करना चाहता है। यदि आप भी सस्ती फ्लाइट की तलाश में रहते हैं लेकिन आपकी यह तलाश खत्म नहीं हो रही है तो यह खबर आपके काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको गूगल की मदद से सस्ती फ्लाइट बुक करने का तरीका बताएंगे।

    Google ने त्योहारी सीजन में सस्ती फ्लाइट टिकट के लिए एक नया फीचर पेश किया है जिसकी मदद से आप कम कीमत में हवाई जहाज की यात्रा कर सकते हैं। गूगल के इस फीचर का नाम 'Cheapest'है जो कि वास्तव में एक सर्च फिल्टर है। इसके अलावा एक और फिल्टर आया है जो कि “Best” के नाम से पेश हुआ है। 'Best' फिल्टर का इस्तेमाल सुविधा और टिकट प्राइस दोनों के लिए किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    गूगल ने Google Flights को साल 2011 में लॉन्च किया था। गूगल ने अभी तक इसका कोई एप लॉन्च नहीं किया है लेकिन इसे google.com/travel/flights से एक्सेस किया जा सकता है। गूगल फ्लाइट की सर्विस फिलहाल केवल वेब पर उपलब्ध है, हालांकि मोबाइल पर एक्सेस करने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें