अपडेट: अब गूगल बार्ड का नाम जेमिनी, प्रीमियम मॉडल के लिए चुकाने होंगे 1660 रुपये; सुंदर पिचाई ने कही यह बात

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 Feb 2024 10:05 AM IST
सार

गूगल का सबसे पावरफुल चैट टूल Gemini Ultra है जिसका सपोर्ट नए एप में भी मिलेगा। इसका नया वर्जन Ultra 1.0 भी जल्द ही लॉन्च होने वाला है। गूगल जेमिनी का नया अपकमिंग एप टेक्स्ट, वॉयस और इमेज सभी तरह के कमांड को सपोर्ट करेगा। नया Gemini एप एप्पल यूजर्स (आईओएस) के लिए भी रिलीज होगा।

विज्ञापन
Google Bard to Be Renamed to Gemini with new Android App
Google bard - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल बार्ड (Google Bard) यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। Google Bard का नाम बदलकर जेमिनी करने की घोषणा की गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में लगातार नए काम कर रही गूगल के मुताबिक नए नाम Gemini को कैलिफोर्निया की कंपनी- माउंटेन व्यू ने विकसित किया है। तकनीक की दुनिया में दिग्गज कंपनी- माउंटेन व्यू की मार्केट वैल्यू 307 अरब डॉलर है। कंपनी ने कहा है कि एंड्रॉयड और एप्पल मोबाइल फोन यूजर्स जेमिनी का इस्तेमाल एप के जरिए भी कर सकेंगे। बता दें कि गूगल बार्ड और जेमिनी दोनों गूगल के ही एआई चैट टूल हैं। जेमिनी अल्ट्रा का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को 20 डॉलर प्रतिमाह की दर से भुगतान करना होगा। भारतीय करेंसी में यह अमाउंट लगभग 1661 रुपये है।

    गूगल से CEO ने जेमिनी मॉडल पर कही यह बात

    गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई।
    गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई। - फोटो : Social Media

    एक रिपोर्ट के मुताबिक नए एप के साथ एडवांस प्रीमियम वर्जन भी पेश होगा। टिप्सटर Dylan Roussel ने नए नाम को लेकर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में दावा किया है कि अगले एक सप्ताह में बार्ड का नाम जेमिनी कर दिया जाएगा। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचाई ने कहा, आने वाले दिनों में जेमिनी मॉडल से कहीं बढ़कर साबित होगा। उन्होंने शुक्रवार को जारी एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, जेमिनी मॉडल से कहीं बढ़कर काम करेगा। इस एआई तकनीक से पूरे इकोसिस्टम को सपोर्ट मिलेगा। इससे जुड़े एप और दूसरे उत्पादों का अरबों लोग हर दिन उपयोग करते हैं। इसे देखते हुए डेवलपर्स लगातार नए शोध कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    इससे पहले 9to5Google ने अपनी रिपोर्ट में बार्ड के नए नाम की घोषणा की थी। गूगल एप के बीटा वर्जन पर इसे देखा गया है। Gemini के एडवांस वर्जन के लिए यूजर्स को पेड वर्जन लेना होगा यानी पैसे देने होंगे। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में गूगल ने अपना नया एआई लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम)- जेमिनी लॉन्च किया था। इसे सबसे सक्षम जेनरेटिव AI मॉडल और LLM माना जा रहा है। जेमिनी मूल रूप से मल्टीमॉडल है। यानी इसकी मदद से टेक्स्ट, कोड, ऑडियो, फोटो और वीडियो सहित तमाम सूचनाओं को प्रोसेस कर आसानी से समझा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें