Google Bard: गूगल ने भारत में लॉन्च किया AI चैटबॉट बार्ड, ChatGPT को देगा टक्कर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 11 May 2023 02:16 PM IST
सार

कंपनी ने गुरुवार को माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में कंपनी के मुख्यालय में आयोजित अपने एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O में इसकी घोषणा की है।

विज्ञापन
Google Bard generative AI chatbot launched in india with 180 countries
Google Bard - फोटो : Google

    विस्तार

    टेक दिग्गज गूगल ने अपने एआई टूल बार्ड (Bard) को भारत में लॉन्च कर दिया है। गूगल बार्ड को ओपनएआई के चैटजीपीटी (ChatGPT) की टक्कर में लाया गया है। गूगल की कनवरसेशन जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट सर्विस भारत सहित 180 से अधिक देशों में शुरू की जा रही है। कंपनी ने गुरुवार को माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में कंपनी के मुख्यालय में आयोजित अपने एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O में इसकी घोषणा की है। बता दें कि बार्ड को पहली बार इसी साल फरवरी में पेश किया गया था।

    भारत सहित दुनियाभर के 180 से अधिक देशों में बार्ड को लॉन्च किया गया है। यह घोषणा गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने की है। पिचाई ने एआई टूल बार्ड को लॉन्च करते हुए कहा, "जैसे-जैसे एआई मॉडल बेहतर और अधिक सक्षम होते जा रहे हैं, हम लोगों के साथ उन्हें सीधे जुड़ने के लिए उपलब्ध करा रहे हैं। बार्ड के साथ हमारे पास यही अवसर है - कनवरसेशन एआई के लिए हमारा प्रयोग।"

    विज्ञापन

    बार्ड, गूगल की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट सर्विस है, जो कि LaMDA टेक्नोलॉजी का उपयोग कर बनाया गया है। इसे कंपनी ने सीईओ पिचाई ने पहले "प्रायोगिक संवादी AI सेवा" यानी एक्सपेरिमेंटल कन्वर्सेशनल एआई सर्विस कहा था और अब इसे सार्वजनिक उपयोग के लिए लॉन्च कर दिया गया है। बार्ड LaMDA और गूगल के अपने कन्वर्सेशनल एआई चैटबॉट पर आधारित है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें