Gmail पर आया कमाल का फीचर, अब अपनी पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट कर सकेंगे ईमेल, ऐसे करेगा काम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 09 Aug 2023 07:54 PM IST
सार

Gmail की यह सुविधा ईमेल कंटेंट की भाषा को डिटेक्ट करती है और उसे टॉप बैनर पर डिस्प्ले करती है। जिसके बाद यूजर्स इसे अपनी पसंदीदा और निर्धारित भाषा में अनुवाद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Gmail rolls out translate mails feature on your language on mobile know how to use
Gmail - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    गूगल ने अपने जीमेल (Gmail) एप के लिए एक नए फीचर की घोषणा कर दी है, जो यूजर्स को ईमेल को ट्रांसलेट करने की सुविधा देता है। नए फीचर की मदद से यूजर्स अपनी पसंदीदा भाषा में ईमेल को ट्रांसलेट कर सकेंगे। नए फीचर को मोबाइल जीमेल यूजर्स के लिए जारी किया गया है। यह सुविधा पहले केवल वेब पर उपलब्ध थी, आज से एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए उपलब्ध हो रही है।

    गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "वर्षों से हमारे यूजर्स को वेब पर जीमेल में ईमेल का आसानी से 100 से अधिक भाषाओं में ट्रांसलेट करने की सुविधा दी जा रही है। आज से हम जीमेल मोबाइल एप के लिए भी इस सुविधा को जारी कर रहे हैं। हम देशी ट्रांसलेट इंटीग्रेशन की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं जो आपको बिना किसी परेशानी के विभिन्न भाषाओं में संवाद करने में सक्षम बनाएगा।"

    विज्ञापन

    यह सुविधा ईमेल कंटेंट की भाषा को डिटेक्ट करती है और उसे टॉप बैनर पर डिस्प्ले करती है। जिसके बाद यूजर्स इसे सिंगल टैप में अपनी पसंदीदा और निर्धारित भाषा में अनुवाद कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि कोई ईमेल अंग्रेजी में है और यूजर्स की भाषा हिंदी है, तो वे ट्रांसलेटेड टेक्स्ट को देखने के लिए "हिंदी में अनुवाद करें" पर टैप कर सकते हैं और ईमेल हिंदी में ट्रांसलेट हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें