Gmail New features: अब खत्म होगी ईमेल लिखने की टेंशन, जीमेल खुद लिखेगा मेल! AI से हुआ लैस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 11 May 2023 03:42 PM IST
सार

Gmail का नया एआई फीचर ऑटोमेटिक रूप से ईमेल का एक ड्राफ्ट तैयार करेगा, जिसे यूजर्स आवश्यकता के अनुसार बदल सकते है और सेंड भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Gmail New AI Feature Will Write Entire Emails For You said Google at I/O 2023
Gmail New features - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    गूगल ने अपने एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O 2023 इवेंट में जीमेल के लिए नए फीचर्स की घोषणा की। इस फीचर्स की मदद से यूजर्स को तेजी से और अधिक आसानी से ईमेल लिखने में मदद मिलेगी। नया एआई फीचर- "हेल्प मी राइट" यूजर्स के इनपुट के आधार पर ईमेल ड्राफ्ट बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करता है। बता दें कि इस इवेंट में गूगल ने Pixel 7A और पिक्सल फोल्ड स्मार्टफोन के साथ एआई चैटबॉट Bard को भी लॉन्च किया है।

    नए हेल्प मी राइट फीचर का उपयोग करने के लिए, यूजर्स को बस एक ईमेल टाइप करना शुरू करना होगा और फिर "हेल्प मी राइट" बटन पर क्लिक करना होगा। एआई तब ऑटोमेटिक रूप से ईमेल का एक ड्राफ्ट तैयार करेगा, जिसे यूजर्स आवश्यकता के अनुसार बदल सकते है और सेंड भी कर सकते हैं। दरअसल जीमेल को एआई से लैस किया गया है, जो यूजर्स की आवश्यकता के आधार पर मैसेज टाइप करने में सक्षम है।

    विज्ञापन

    गूगल ने एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O में अपने एआई टूल Bard को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। गूगल बार्ड को ओपनएआई के चैटजीपीटी की टक्कर में लाया गया है। गूगल की कनवरसेशन जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट सर्विस को भारत सहित 180 से अधिक देशों में शुरू किया गया है। बार्ड को पहली बार इसी साल फरवरी में पेश किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें