Jobs Fraud: रिलायंस जियो में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लोगों से धोखाधड़ी, कंपनी ने दर्ज कराई शिकायत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 09 Jul 2023 12:23 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, टेलीकॉम दिग्गज को धोखाधड़ी के बारे में तब पता चला जब घोटाले के कुछ पीड़ितों ने उन्हें 'ऑफर लेटर' ईमेल किया।

विज्ञापन
Fraud with 33 people in the name of getting jobs in Reliance Jio company lodged complaint
Jobs Fraud - फोटो : iStock

    विस्तार

    रिलायंस जियो ने नवी मुंबई पुलिस में अज्ञात धोखेबाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिन्होंने टेलीकॉम दिग्गज में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कंपनी का दावा है कि उसे पिछले तीन महीनों के भीतर धोखाधड़ी के ऐसे 33 मामले मिले हैं। कंपनी के अनुसार, जालसाजों ने मोबाइल फोन और लैपटॉप उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे की मांग की थी और लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया है।

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने पुलिस को बताया कि जब किसी उम्मीदवार को नौकरी ऑफर करती है, तो कंपनी लेटर में कर्मचारी आईडी की भी जानकारी देती है, जो फेक लेटर में नहीं है। जालसाजों ने मोबाइल फोन और लैपटॉप उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे की मांग की थी, जबकि कंपनी नौकरी देते समय कोई मौद्रिक लाभ नहीं चाहती है।

    विज्ञापन

    पुलिस के अनुसार, टेलीकॉम कंपनी को धोखाधड़ी के बारे में तब पता चला जब घोटाले के कुछ पीड़ितों ने उन्हें 'ऑफर लेटर' ईमेल किया। जालसाजों ने जिस लेटरहेड का इस्तेमाल किया उस पर रिलायंस जियो का नकली लोगो और ट्रेडमार्क था। कंपनी के संपर्क में आने वाले 33 लोगों ने नौकरी हासिल करने के लिए सामूहिक रूप से 3 लाख रुपये गंवाए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें