xAI: अपने एआई टूल को ट्रेंड करने के लिए एलन मस्क करेंगे ट्विटर यूजर्स के डाटा का इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Jul 2023 09:41 AM IST
सार

एलन मस्क के एआई चैटटूल का मुकाबला ओपन एआई के चैटजीपीटी और गूगल के बार्ड से है। एआई के जोखिम को देखते हुए एलन मस्क ने कहा है कि वे एक बढ़िया आर्टिफिशियल जेनरल इंटेलिजेंस (AGI) तैयार करना चाहते हैं जो कि इंसानों की तरह समस्याओं का समाधान करेगा।

विज्ञापन
Elon Musk xAI Will Use Public Tweets for AI Model Training
एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    कुछ महीने पहले तक ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटटूल का विरोध कर रहे थे लेकिन अब एलन मस्क इसके दीवाने हो गए हैं। एलन मस्क ने हाल ही में अपने एआई चैटटूल xAI को पेश किया है। अब एलन मस्क ने कहा है कि अपने एआई मॉडल xAI को ट्रेंड करने के लिए वे ट्विटर यूजर्स के डाटा का इस्तेमाल करेंगे। ये बातें एलन मस्क ने 90 के ट्विटर के एक स्पेस में कही।

    एलन मस्क के एआई चैटटूल का मुकाबला ओपन एआई के चैटजीपीटी और गूगल के बार्ड से है। एआई के जोखिम को देखते हुए एलन मस्क ने कहा है कि वे एक बढ़िया आर्टिफिशियल जेनरल इंटेलिजेंस (AGI) तैयार करना चाहते हैं जो कि इंसानों की तरह समस्याओं का समाधान करेगा।

    विज्ञापन

    अपने एआई xAI को ट्रेंड करने के लिए एलन मस्क टेस्ला (Tesla) और ट्विटर के डाटा का इस्तेमाल करने वाले हैं। इस एआई मॉडल का इस्तेमाल भी टेस्ला में होगा। उन्होंने अन्य एआई कंपनियों पर भी एआई को ट्रेंड करने के लिए ट्विटर के डाटा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    xAI की टीम में जिन जानी मानी कंपनियों के कर्मचारियों को चुना गया है, उन्हें डीपमाइंड के अल्फाकोड और ओपनएआई के जीपीटी-3.5 और जीपीटी-4 चैटबॉट जैसे प्रोजेक्ट पर काम करने का अच्छा खासा अनुभव है। दरअसल, एलन मस्क 2015 में ओपनएआई के सह-संस्थापक थे। हालांकि, टेस्ला के साथ हितों के टकराव से बचने के लिए 2018 में उन्होंने इससे किनारा कर लिया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें