xAI: एलन मस्क ने पेश किया एक्सएआई का अपग्रेडेड मॉडल ग्रोक 4.1: जानिए फीचर्स, बेंचमार्क और इस्तेमाल

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Tue, 18 Nov 2025 07:12 PM IST
सार

एलन मस्क की कंपनी एक्सएआई ने ग्रोक 4.1 लॉन्च कर दिया है, जो पिछले वर्जन से काफी तेज, ज्यादा स्थिर और सटीक जवाब देने वाला है। जहां पहले एक्सएआई ग्रोक का एरर रेट 12% था वो अब सिर्फ 4% रह गया है।

विज्ञापन
Elon Musk xAI Grok 4.1 Gets Big Upgrade
एलन मस्क की कंपनी एक्सएआई ने ग्रोक 4.1 लॉन्च किया - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क की कंपनी एक्सएआई ने ग्रोक 4.1 लॉन्च कर दिया है, जो पिछले वर्जन से काफी तेज, ज्यादा स्थिर और सटीक जवाब देने वाला है। मस्क ने अपने सोशल मीडिया एप एक्स पर ताजा अपडेट साझा किया और बताया कि एप की तेजी, स्थिरता और गुणवत्ता में बड़ा सुधार आया है। कंपनी का कहना है कि ये अपग्रेड खास तौर पर हैलुसिनेशन कम करने यानि गलत जानकारी देने की आदत की समस्या के लिए डिजाइन किया गया है, जो आजकल एआई के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। आंतरिक जांच के मुताबिक ग्रोक 4.1 अब न सिर्फ स्मार्ट है बल्कि रचनात्मक, भावनात्मक और टीम वर्क वाले कार्य में भी ज्यादा भरोसेमंद है।

    ग्रोक 4.1 पिछले मॉडल से 3 गुना बेहतर

    ग्रोक 4.1 का सबसे चर्चित सुधार यही है कि अब गलत जानकारी को फैक्ट की तरह पेश करने की संभावना बहुत कम हो गई है। एक्सएआई ने इस बार रियल-वर्ल्ड क्वेरी डाटा और फैक्टस्कोर बेंचमार्क (500 बायोग्राफी-आधारित सवाल) पर मॉडल को टेस्ट किया। इसका नतीजा ये हुआ कि पहले ग्रोक 4 फास्ट का हैलुसिनेशन रेट 12% था, अब ग्रोक 4.1 में सिर्फ 4% रह गया यानी मॉडल में तीन गुना सुधार देखने को मिला है। अगर बेंचमार्क स्कोर देखें तो वो भी इन नतीजों को सही साबित करते हैं। नए मॉडल की विश्वसनीयता रेट 2.97% पर है जबकि पुराने मॉडल की 9.89% पर थी।

    विज्ञापन

    ग्लोबल एआई बेंचमार्क में टॉप पर ग्रोक 4.1

    कंपनी ने नए मॉडल को LMArena पर भी टेस्ट किया गया, जो बड़े लैंग्वेज मॉडल्स की तुलना के लिए मशहूर है। Text Arena टेस्ट में ग्रोक 4.1 ने 1483 का रिलेटिव स्ट्रेंथ (Elo रेटिंग) स्कोर किया और सभी नॉन-एक्सएआई मॉडल्स को पीछे छोड़ दिया। इसका नॉन-रीजनिंग मोड भी दूसरे नंबर पर रहा, जबकि बाकी मॉडल्स के फुल-रीजनिंग वर्जन उससे नीचे थे। पब्लिक रोलआउट से पहले ग्रोक 4.1 को 1 से 14 नवंबर के बीच चुपचाप लाइव किया गया था, और इस दौरान ब्लाइंड टेस्ट में यूजर्स ने इसके जवाब 64.78% बार पसंद किए गए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैसे कर सकते हैं ग्रोक 4.1 का इस्तेमाल?

    नया मॉडल अब सभी एक्सएआई यूजर्स के लिए ग्रोक.कॉम, एक्स और ग्रोक मोबाइल एप्स (आईओएस और एंड्रॉयड) पर उपलब्ध है। इसे इस्तेमाल करने के लिए बस 'ग्रोक 4.1' मोड चुनें या ऑटो मोड ऑन करें, जो सबसे पावरफुल वर्जन को ऑटोमैटिक लोड कर देगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें