Online Scams: डॉक्टर के पास पार्सल के लिए आया कॉल, बैंक अकाउंट से निकल गए 52 लाख रुपये
तमिलनाडु के रामलिंगा नगर के रहने वाले डॉक्टर आनंद के पास FedEx कुरियर की ओर से कॉल आया और कहा गया कि आपका एक जरूरी पार्सल आया है जिसकी डिलीवरी होने वाली है। कुरियर कंपनी के नाम पर कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि वह एयरपोर्ट से सीबीआई की टीम से बोल रहा है।

विस्तार
हैकिंग और साइबर ठगी अब भारत में अब कोई बड़ी बात नहीं है। साइबर ठगी देश में बहुत ही आम हो गई है। हर रोज नए-नए तरीके से लोगों को ठगा जा रहा है। ताजा मामला तमिलनाडु का है जहां एक डॉक्टर के पास एक कुरियर कंपनी से पार्सल डिलीवरी के लिए कॉल आया और उसके बाद उसके खाते से 52 लाख रुपये निकल गए।
तमिलनाडु के रामलिंगा नगर के रहने वाले डॉक्टर आनंद के पास FedEx कुरियर की ओर से कॉल आया और कहा गया कि आपका एक जरूरी पार्सल आया है जिसकी डिलीवरी होने वाली है। कुरियर कंपनी के नाम पर कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि वह एयरपोर्ट से सीबीआई की टीम से बोल रहा है।
कॉल करने वाले शख्स ने डॉक्टर से कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हुए ताइवान से एक पैकेट मंगाया गया है। फोन पर कहा गया कि इस पैकेट को लेकर डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।
- Ram Mandir: साइबर अटैक को लेकर गृह मंत्रालय अलर्ट, एक्सपर्ट की टीम अयोध्या रवाना
- Circle to Search: गूगल ने लॉन्च किया कमाल का फीचर, बदल जाएगा सर्च करने का अंदाज
- Samsung Galaxy S24 Series: तीन स्मार्टफोन हुए लॉन्च, मिला गूगल Gemini AI का सपोर्ट, जानें सारे फीचर्स
- CRPF: जवान का फोन हैक कर साइबर अपराधी ने लगाई चार लाख रुपये की चपत, बिना मांगे लोन देकर ऐसे की ठगी