इंदौर ईवी हादसा: आग में क्यों फेल हो जाते हैं स्मार्ट लॉक? सुरक्षा के दावों पर उठ रहे सवाल
Digital Door Lock Safety:
डिजिटल डोर लॉक हमारें आधुनिक जीवन को आसान और की-लेस (Keyless) तो बनाते हैं, लेकिन इंदौर में हुई आगजनी की घटनाओं ने इनके डरावने पहलू को उजागर किया है। जब घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, तो इलेक्ट्रॉनिक लॉक जाम हो गए और लोग अंदर फंस गए। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये ताले वाकई सुरक्षित हैं? क्या बिजली जाने पर ये काम करना बंद कर देते हैं? और सबसे महत्वपूर्ण बात ऐसी स्थिति में आपकी जान बचाने के लिए प्लान-बी क्या होना चाहिए?जानिए सबकुछ विस्तार से...

इंदौर के बंगाली चौराहे के पास एक घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग फैलने के बीच बिजली सप्लाई बंद हो गई और घर का डिजिटल लॉक काम नहीं कर पाया। इससे अंदर फंसे लोगों के लिए स्थिति गंभीर हो गई। इससे पहले भी अक्तूबर 2025 में इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है।
इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान लगी आग और डिजिटल लॉक के फेल होने की घटना ने स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डिजिटल डोर लॉक जहां सुविधा और एडवांस सिक्योरिटी देते हैं, वहीं आपात स्थितियों में इनके फेल होने का जोखिम भी मौजूद है। सही इंस्टॉलेशन, बैकअप सिस्टम और सावधानियों से इन जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

डिजिटल डोर लॉक कितने सुरक्षित हैं?
डिजिटल लॉक पारंपरिक तालों की तुलना में कई मामलों में अधिक सुरक्षित माने जाते हैं। जैसे:नो-की, नो डुप्लीकेशन रिस्क: इससे चाबी चोरी या डुप्लीकेट होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।एडवांस्ड सिक्योरिटी:एंटी-टैम्पर अलार्म, ऑटो-लॉक, एन्क्रिप्शन की सुविधा बढ़ जाती है।एक्सेस कंट्रोल:आपके पास इस बात का पूरा रिकॉर्ड रहता है कि कौन आया, कब आया। यानी एक-एक व्यक्ति के आने का समय आपको पता चल जाता है।रिमोट मॉनिटरिंग:आप इसे मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके सभी नोटिफिकेशन भी आपको मिल जाते हैं।लेकिन यहां ध्यान रखें कि ये 100 प्रतिशत फेल-प्रूफ नहीं है। खासकर फायर, शॉर्ट सर्किट या पावर फेलियर में।
ये भी पढ़ें: ट्रेडर सोता रहा और एआई छापता रहा नोट: 11 लाख के बना दिए 40 लाख रुपये, जानें कैसे हुआ यह चमत्कार

क्या बिजली जाने पर लॉक काम करना बंद कर देते हैं?
एक्सपर्ट के अनुसार यह हर मॉडल पर निर्भर करता है। अधिकांश आधुनिक डिजिटल लॉक बिजली से नहीं, बल्कि डिस्पोजेबल या रिचार्जेबल बैटरी (AA/AAA cells) से चलते हैं। इसलिए घर की लाइट कटने पर भी ये काम करते रहते हैं। वहीं, कई स्मार्ट लॉक में इमरजेंसी पावर पोर्ट भी होता है।
| लॉक टाइप | पावर फेल होने पर स्थिति |
|---|---|
| बेसिक डिजिटल लॉक | काम बंद हो सकता है। |
| बैटरी बैकअप वाले | सामान्य रूप से काम करते हैं। |
| हाई-एंड स्मार्ट लॉक | बैटरी व यूपीएस से चलते रहते हैं। |