आईफोन 17 प्रो मैक्स पर बड़ी छूट: 74,990 रुपये में खरीदें 1.4 लाख का फोन! कैसे पाएं डिस्काउंट? जानें पूरी डील
आईफोन 18 प्रो सीरीज के लॉन्च होने के बाद, भारत में कुछ शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स आईफोन 17 प्रो मैक्स पर शानदार ऑफर दे रहे हैं। आप इस फोन को 74,990 रुपये की इफेक्टिव प्राइस में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं आईफोन 17 प्रो मैक्स को इस कीमत पर कैसे खरीदा जा सकता है।

विस्तार
आईफोन 17 प्रो मैक्स पर शॉपिंग प्लेटफॉर्म क्रोमा ने एक बड़ा ऑफर पेश किया है। एक्सचेंज वैल्यू, बैंक कैशबैक और दूसरे ऑफर के तहत फायदा लेने पर इस फोन को 74,990 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। यह कीमत 256 जीबी मॉडल के लिए है। वहीं, 512 जीबी मॉडल की इफेक्टिव प्राइस 94,990 रुपये तक पहुंच सकती है।
खास बात यह है कि यह ऑफर उस समय आया है जब आईफोन 18 प्रो सीरीज की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में ग्राहकों के पास नया आईफोन 18 आर्डर करने या कम कीमत में आईफोन 17 प्रो मैक्स खरीदने का विकल्प उपलब्ध है।74,990 रुपये में कैसे मिलेगा आईफोन 17 प्रो मैक्स?क्रोमा पर आईफोन 17 प्रो मैक्स 256 जीबी की प्रभावी कीमत 74,990 रुपये तक हो सकती है। 512 जीबी मॉडल की कीमत 94,990 रुपये तक आ सकती है। लेकिन यह फोन की असल कीमत नहीं है। इस कीमत में एक्सचेंज बोनस, पुराने फोन की कीमत और बैंक कैशबैक शामिल है। इसलिए हर ग्राहक को 74,990 रुपये वाली डील नहीं मिलेगी।
एक्सचेंज पर कितना फायदा?
क्रोमा पुराने फोन को एक्सचेंज करने का विकल्प दे रहा है। ग्राहकों को 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इसके अलावा, पुराने आईफोन की एक्सचेंज वैल्यू भी मिलेगी। उदाहरण के लिए, आईफोन 15 प्रो मैक्स पर 53,000 रुपये तक की कीमत मिल सकती है। यह राशि फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। पुराना फोन जितना अच्छा होगा, नई डील में उतनी ज्यादा बचत हो सकती है।
बैंक कार्ड पर कितना कैशबैक?
कुछ क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 4,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक भी दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि ग्राहक को एक्सचेंज और बैंक ऑफर दोनों का फायदा मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए संबंधित बैंक कार्ड और ऑफर की शर्तें पूरी करना जरूरी है।
फ्री केस भी मिलेगा
आईफोन 17 प्रो मैक्स खरीदने पर क्रोमा एक और फायदा दे रहा है। ग्राहकों को 3,499 रुपये कीमत का हाइफन केस कॉम्बो मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा, आईफोन 17 प्रो सीरीज के साथ एप्पलकेयर+ खरीदने पर 10 फीसदी की छूट मिल रही है। छह महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई लेने वाले ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकता है। यह फायदा ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगा।
आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग हुई शुरू
आईफोन 17 प्रो मैक्स पर यह ऑफर ऐसे समय आया है, जब आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की प्री-बुकिंग शुरू चुकी है। क्रोमा स्टोर पर नया आईफोन 18 प्रो मॉडल 5,000 रुपये देकर प्री-बुक किया जा सकता है। वहीं, क्रोमा डॉट कॉम, टाटा न्यू और बिगबास्केट पर प्री-बुकिंग के लिए पूरी रकम देनी होगी। नए आईफोन 18 प्रो मॉडल पर भी 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
ध्यान रखें कि एक्सचेंज वैल्यू, बैंक कैशबैक और दूसरी छूट ग्राहक की पात्रता पर निर्भर करेगी। पुराने फोन की कीमत उसकी कंडीशन और मॉडल के हिसाब से बदल सकती है।
- यूट्यूब से मुश्किल होगी कमाई: 2027 से व्यूज नहीं, ये चीज होगी ज्यादा जरूरी; क्रिएटर्स के लिए क्या-क्या बदलेगा?
- आईफोन 18 प्रो बनाम 18 प्रो मैक्स: किसका कैमरा बेहतर, बैटरी बैकअप में कौन आगे? प्री-ऑर्डर करने से पहले जान लें
- अब इंटरनेट की टेंशन खत्म: यूपीआई पेमेंट में जुड़ा नया फीचर, अब टैप करके होगा भुगतान, कैसे करेगा काम?
- सैंमसंग के फ्लैगशिप फोन अब कम कीमत में: सर्टिफाइड रीन्यूड प्रोग्राम के तहत गैलेक्सी एस26 और एस26 अल्ट्रा पेश