Coronavirus: रियलमी और शाओमी ने रद्द किया इवेंट, ऑनलाइन लॉन्च होंगी Realme 6 सीरीज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Mar 2020 07:34 PM IST
coronavirus outbreak: Xiaomi and Realme cancel offline launch events in India
realme xiaomi logo - फोटो : social media

    दिल्ली में कोरोनावारस की पुष्टि होने के बाद चीन की दो बड़ी मोबाइल कंपनियों ने अपना इवेंट रद्द कर दिया है। रियलमी और शाओमी ने नई दिल्ली में होने वाले इवेंट को रद्द कर दिया है, हालांकि रियलमी ने कहा है कि Realme 6 सीरीज की लॉन्चिंग ऑनलाइन होगी। वहीं शाओमी ने भी 12 मार्च को होने वाले Redmi Note 9 सीरीज के इवेंट को रद्द कर दिया है और कहा है कि लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन ऑनलाइन होगा।

    इवेंट के रद्द होने की जानकारी रियलमी इंडिया के सीईओ और शाओमी के मैनेजिंग डायरेक्टर्स ने दी है। वहीं रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने कहा है कि जिन लोगों से इवेंट के टिकट के लिए पैसे लिए गए थे, उन्हें एक-एक रियलमी बैंड दिया जाएगा और इसकी जानकारी ई-मेल के जरिए दी जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें