COAI ने नेटफ्लिक्स, हॉस्टार और अमेजन प्राइम को लिखा पत्र, कहा- स्टैंडर्ड डेफिनेशन में दिखाएं वीडियो

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 22 Mar 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
COAI wirtes letter to netflix hotstar other otts to lower streaming quality to reduce internet usage know all about it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सीओएआई ने टेलीकॉम विभाग के साथ अमेजन प्राइम, यूट्यूब, हॉटस्टार, वूट और नेटफ्लिक्स जैसी ओटीटी कंपनियों से एचडी और फुलएचडी की बजाय स्टैंडर्ड डेफिनेशन (एसडी) क्वालिटी में वीडियो दिखाने को लेकर पत्र लिखा है। वहीं, सीओएआई ने अपने पत्र में लिखा है कि इस मुश्किल स्थिति में वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों को एसडी क्वालिटी में वीडियो दिखानी चाहिए, जिससे डाटा की कम खपत होगी। साथ ही नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव भी नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि इससे पहले नेटफ्लिक्स और यूट्यूब ने यूरोप में इस तरह का कदम उठाया था।

    यूरोपियन यूनियन के आग्रह के बाद यूट्यूब ने नेटफ्लिक्स की तरह वीडियो को क्वालिटी को कर दिया है। यूरोप में यूजर्स को यूट्यूब पर स्टैंडर्ड डेफिनेशन यानी एसडी क्लाविटी में वीडियो देखने को मिल रही हैं। यूट्यूब के इस फैसले पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने टेकक्रंच को बताया कि भले ही यूजर्स को एसडी में वीडियो दिखाने का फैसला लिया है लेकिन उन्हें अच्छी क्वालिटी मिलेगी।

    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल ने माना है कि कोरोना वायरस के कारण अधिकतर लोग घर पर हैं, जिससे इंटरनेट की यूसेज बढ़ गई है। वहीं, इससे नेटवर्क इंफ्रास्टक्चर पर बहुत दबाव पड़ रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिलायंस जियो ने हाल ही में घर से काम करने वाले यूजर्स के लिए कई सारे डाटा पैक लॉन्च किए हैं, जिनमें उन्हें हाई-स्पीड डाटा मिला है। वहीं, दूसरी तरफ बीएसएनएल ने वर्क फ्रॉर्म होम प्लान को पेश किया है, जिसमें उपभोक्ताओं को मुफ्त में डाटा दिया जा रहा है। हालांकि, यह प्लान लैंडलाइन यूजर्स के लिए है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें