Tech Explained: Claude Code Security क्या है? आखिर क्यों इसने ला दिया टेक कंपनियों के शेयर में भूचाल?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 24 Feb 2026 03:46 PM IST
सार

What is Claude Code Security:

एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने ‘क्लाउड कोड सिक्योरिटी’ नाम का नया टूल लॉन्च किया है, जो सॉफ्टवेयर कोड में छिपी सुरक्षा खामियों को खोजकर उन्हें ठीक करने के सुझाव देता है। इस एलान के बाद कई बड़ी साइबर सिक्योरिटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई।

विज्ञापन
claude code security anthropic ai tool cybersecurity stocks market fall
'क्लॉउड कोड सिक्योरिटी' के वजह से शेयर बाजार में अफरातफरी - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    एंथ्रोपिक के नए एआई टूल ने एक बार फिर आईटी शेयर बाजार में खलबली मचा दी है। लगभग दो हफ्ते पहले कंपनी ने काउड मॉडल पर आधारित एक ओपन-सोर्स एआई असिस्टेंट कोवर्क (Claude Cowork) पेश किया था, जिसके बाद दुनियाभर की आईटी कंपनियों के शेयर एक झटके में धड़ाम हो गए थे। इससे निवेशकों को एक दिन में ही करोड़ों डॉलर का नुकसान झेलना पड़ गया था। वहीं, एक बार फिर एंथ्रोपिक के एक नए एआई टूल से टेक कंपनियों के निवेशकों में खौफ का माहौल है। हालात ये हैं कि अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी आईबीएम के शेयर 13% लुढ़क गए हैं। इस बार साइबर सिक्योरिटी कंपनियां निशाना बनीं हैं। क्या है मामला आइए जानते हैं...

    क्या है एंथ्रोपिक का Claude Code Security?

    दरअसल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक ने अपना नया AI टूल 'क्लाउट कोड सिक्योरिटी' पेश किया है। इस टूल को खासतौर पर AI-आधारित नए साइबर हमलों से बचाव के लिए तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह टूल सॉफ्टवेयर कोड में मौजूद ऐसी सुरक्षा कमजोरियों को पकड़ सकता है, जिन्हें अक्सर पारंपरिक तरीके से पकड़ना काफी मुश्किल होता है। यह टूल केवल खामियां ढूंढता ही नहीं, बल्कि उन्हें ठीक करने के लिए सटीक 'सॉफ्टवेयर पैच' के सुझाव भी देता है, जिन्हें इंसान बाद में रिव्यू कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    साइबर सिक्योरिटी
    साइबर सिक्योरिटी - फोटो : Adobe Stock

    मल्टी-स्टेज वेरिफिकेशन सिस्टम

    पुराने टूल्स, जैसे स्टेटिक एनालिसिस सिर्फ पहले से तय पैटर्न के आधार पर कमियां ढूंढते हैं, लेकिन क्लाउड कोड सिक्योरिटी एक इंसानी सिक्योरिटी रिसर्चर की तरह सोचता है। यह कोड के लॉजिक को समझता है, डेटा फ्लो को देखता है और उन पेचीदा गलतियों को पकड़ लेता है जो नियमों पर आधारित पुराने टूल्स की पकड़ में नहीं आते।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: Tech Explained: क्या है Claude Cowork, क्यों महज एक एआई टूल से खौफ में हैं आईटी कंपनियां?

    इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका 'मल्टी-स्टेज वेरिफिकेशन' प्रोसेस है। एआई किसी भी नतीजे पर पहुँचने से पहले खुद ही अपनी जांच को दोबारा परखता है ताकि गलत जानकारी की गुंजाइश न रहे। साथ ही, यह खतरों को उनकी गंभीरता के हिसाब से रेटिंग भी देता है ताकि टेक टीमें सबसे जरूरी काम पहले कर सकें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें