AI: एंथ्रोपिक के नए फीचर ने OpenAI की बढ़ाई टेंशन, अब पुराने चैटबॉट की यादें ऐसे करें Claude में ट्रांसफर
Anthropic Claude Memory Feature:
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में एंथ्रोपिक ने बाजी मार ली है। क्लाउड एआई (Claude AI) का नया 'मेमोरी' फीचर यूजर्स को चैटजीपीटी छोड़कर यहां आने के लिए मजबूर कर रहा है। अब आप अपने पुराने चैटबॉट्स की पसंद-नापसंद और डेटा को आसानी से क्लाउड में ट्रांसफर कर सकते हैं।

विस्तार
हाल ही में जब ओपनएआई ने अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ हाथ मिलाया, तो प्राइवेसी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई। एंथ्रोपिक ने खुद को ऐसे समझौतों से अलग रखकर यूजर्स का भरोसा जीता। अब कंपनी ने मेमोरी (Memory) फीचर लॉन्च किया है, जो उन लोगों के लिए वरदान है जो ChatGPT या Gemini जैसे चैटबॉट को छोड़कर Claude पर आना चाहते हैं।
क्या है यह मेमोरी फीचर?
अक्सर हम महीनों तक एक ही चैटबॉट इस्तेमाल करते हैं ताकि वह हमारी पसंद, लिखने का अंदाज और काम करने का तरीका समझ जाए। नया चैटबॉट इस्तेमाल करने पर हमें सब कुछ शुरू से समझाना पड़ता है। Claude का मेमोरी फीचर इसी शुरुआत को खत्म कर देता है। अब आप अपने पुराने चैटबॉट की यादें सीधे Claude में डाल सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
पुराना डेटा निकालें:
सबसे पहले अपने मौजूदा चैटबॉट (जैसे ChatGPT) की सेटिंग्स में जाएं। वहां से अपना डेटा एक्सपोर्ट करें। यह आपको एक टेक्स्ट या JSON फाइल के रूप में मिल जाएगा, जिसमें आपकी पुरानी बातचीत और निर्देश होंगे।
Claude की सेटिंग्स बदलें:
अब Claude AI खोलें। इसकी सेटिंग्स में 'Capabilities' सेक्शन में जाएं और वहां 'Memory' फीचर को ऑन (On) कर दें।
जानकारी पेस्ट करें:
यहां आपको एक खास 'पेस्ट बॉक्स' मिलेगा। इसमें अपनी एक्सपोर्ट की हुई फाइल का डेटा पेस्ट कर दें और लिखें- "यह मेरी पुरानी जानकारी और पसंद है, इसे याद रखें।"
काम शुरू:
अब Claude आपकी पुरानी शैली और जरूरतों को समझ जाएगा और अगली बार उसी अंदाज में जवाब देगा।
पहले Claude पर मैमोरी जैसे एडवांस फीचर्स केवल पेड सब्सक्राइबर्स के लिए थे। लेकिन अब कंपनी ने इसे फ्री यूजर्स के लिए भी खोल दिया है। अब कोई भी यूजर बिना एक पैसा खर्च किए अपनी पुरानी एआई यादों को सुरक्षित रख सकता है और एक बेहतर अनुभव पा सकता है।
- Vivo T5x 5G: 7,200mAh की विशाल बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ इस दिन होगा लॉन्च; जानें क्या है खास
- Scam: असली और नकली QR Code में क्या है अंतर? पेमेंट के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो जरूर जानें
- सावधान: e-PAN डाउनलोड करने के चक्कर में कहीं गंवा न बैठें अपनी कमाई, PIB ने फर्जी ईमेल को लेकर किया अलर्ट
- Apple: भारत बन रहा एपल का मैन्युफैक्चरिंग हब, दुनिया का हर चौथा आईफोन देश में हो रहा तैयार