Report में दावा: AI से न्यूज वेबसाइट्स पर ट्रैफिक में 770% की बढ़ोतरी, इन साइट को हुआ फायदा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Jul 2025 03:47 PM IST
सार

इनमें से 80% रेफरल्स OpenAI के ChatGPT से आए, हालांकि अब भी Google Search प्रमुख ट्रैफिक स्रोत बना हुआ है। जून 2025 में 191 अरब रेफरल्स इन वेबसाइट्स को गूगल सर्च से प्राप्त हुए

Claim in the report Traffic on news websites increased by 770 percent due to AI, these sites benefited
artificial intelligence - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    जैसे-जैसे ChatGPT, Gemini और Perplexity जैसे AI प्लेटफॉर्म इंटरनेट पर जानकारी खोजने के लिए लोकप्रिय होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे न्यूज पब्लिशर्स की चिंता बढ़ रही थी कि कहीं इससे उनकी वेबसाइट्स पर ट्रैफिक न घट जाए, लेकिन क्या ये डर जरूरत से ज्यादा था? अब तक किए गए शोध और यूजर सर्वे इस पर मिश्रित नतीजे दिखाते हैं।

    कुछ रिपोर्ट्स ट्रैफिक में गिरावट का संकेत देती हैं, जबकि कुछ का कहना है कि प्रभाव मामूली है। अब टेकक्रंच द्वारा प्रकाशित एक नई रिपोर्ट में Similarweb के डेटा के हवाले से बताया गया है कि AI प्लेटफॉर्म्स से न्यूज और मीडिया वेबसाइट्स को मिलने वाले रेफरल्स में जून 2024 से अब तक 770% की बढ़ोतरी हुई है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2025 में दुनिया की शीर्ष 1,000 वेबसाइट्स को 1.13 अरब से अधिक रेफरल्स AI प्लेटफॉर्म्स से प्राप्त हुए, जो पिछले साल की तुलना में 357% की बढ़ोतरी है। इनमें से 80% रेफरल्स OpenAI के ChatGPT से आए, हालांकि अब भी Google Search प्रमुख ट्रैफिक स्रोत बना हुआ है। जून 2025 में 191 अरब रेफरल्स इन वेबसाइट्स को गूगल सर्च से प्राप्त हुए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें