सरकार के राडार पर Realme: चुपके से डाटा चोरी करने का आरोप, आप भी करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 17 Jun 2023 05:12 PM IST
सार

सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए जांच का आदेश दिया कि क्या रियलमी सच में "एन्हांस्ड इंटेलिजेंट सर्विसेज" के लिए यूजर्स की लोकेशन सहित कई संवेदनशील डाटा कैप्चर करती है। Realme ने अभी तक इस आरोप पर जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
Chinese Phone Maker Realme Data Collection Raises Concerns Centre Orders Probe
realme data - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Realme पर यूजर्स की इजाजत के बिना डाटा चोरी का आरोप लगा है। ऋषि बाग्री नाम के एक ट्विटर ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि Realme के फोन में एक सेटिंग डिफॉल्ट रूप से ऑन करती है। कंपनी यूजर्स को बेहतर एक्सपेरियंस देने के नाम पर उसके फोन नंबर से लेकर गैलरी तक एक्सेस करती है और मैसेज भी पढ़ती है। यहां तक की Realme मोबाइल यूजर्स का माइक्रोफोन भी एक्सेस किया जा रहा है।

    इस वीडियो के सामने आने के बाद सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए जांच का आदेश दिया कि क्या रियलमी सच में "एन्हांस्ड इंटेलिजेंट सर्विसेज" के लिए यूजर्स की लोकेशन सहित कई संवेदनशील डाटा कैप्चर करती है। Realme ने अभी तक इस आरोप पर जवाब नहीं दिया है।

    विज्ञापन

    Realme के फोन में Enhanced Intelligent Services फोन को ऑन करते ही ऑन हो जाती है। ऐसे में यह फीचर यूजर्स की इजाजत के बिना ही उसका डाटा स्टोर करता है। यहां तक कि यूजर्स को इस संबंध में कोई जानकारी होती ही नहीं है। इस फीचर की मदद से भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स के डाटा तक चीनी सरकार की भी पहुंच हो सकती है। इस डाटा को किस सर्वर पर स्टोर किया जाता है, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने ट्विटर पर अपना संदेश साझा किया है। अपने ट्विटर हैंड पर सेठ ने लिखा है कि उन्होंने रियलमी इंडिया को गुडबाय कर दिया है। उन्होंने इसके साथ ही एक लंबी-चौड़ी चिट्टी में रियलमी में अपने पांच साल के सफर के बारे में भी बताया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें