Chinese Smartphone: क्या खत्म हो रहा चाइनीज कंपनियों का दबदबा, 10 साल में पहली बार शिपमेंट में भारी गिरावट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 30 Jan 2023 03:52 PM IST
सार

मार्केट रिसर्च फर्म IDC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में शिप किए गए स्मार्टफोन की कुल संख्या 286 मिलियन थी, जो कि साल 2021 में 329 मिलियन थी।

विज्ञापन
China smartphone Sales 2022 the lowest in 10 years Vivo Top Selling Brand IDC REPORT
Smartphone Sales - फोटो : iStock

    विस्तार

    चीन के स्मार्टफोन की बिक्री में 2022 में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई, जो एक दशक में अपने सबसे निचले स्तर पर है। चीन को कोरोना नियंत्रण और धीमी अर्थव्यवस्था के कारण ग्राहकों की कम मांग के चलते खासा नुकसान झेलना पड़ा है। रिसर्च फर्मों के आंकड़ों से पता चलता है कि चीन के स्मार्टफोन की बिक्री में 2022 में पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    मार्केट रिसर्च फर्म IDC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में शिप किए गए स्मार्टफोन की कुल संख्या 286 मिलियन थी, जो कि साल 2021 में 329 मिलियन थी। आईडीसी ने रविवार को कहा कि 2022 में चीन की स्मार्टफोन की बिक्री में साल-दर-साल 13% की गिरावट आई है, जो इस क्षेत्र के लिए एक दशक में सबसे बड़ी गिरावट है।

    विज्ञापन

    कहा जा रहा है कि इसके पीछे चीन में कोविड-19 के कारण लॉकडाउन और नियंत्रण के साथ-साथ प्रोडक्शन की धीमी रफ्तार कारण है। चीन के कई शहरों में लॉकडाउन लगाया गया था, जो उसकी अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ा। यह नुकसान पिछले साल लगभग आधी सदी में अपने सबसे खराब स्तर पर आ गया था। सख्त COVID-19 नियंत्रण पिछले साल चीनी अर्थव्यवस्था पर भारी पड़े थे, लेकिन खपत को बढ़ावा देते हुए चीन ने दिसंबर 2021 के बाद प्रतिबंधों को खत्म करना शुरू कर दिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अनुसंधान फर्म कैनालिस के लिए चीन के स्मार्टफोन क्षेत्र पर नजर रखने वाले लुकास झोंग ने कहा, "सख्त महामारी नियंत्रण नीति के परिणामस्वरूप यह बदलाव देखने मिल रहा है। ऐतिहासिक रूप से लोगों ने बचत की है और उपभोक्ता खर्च करने से कतरा रहे हैं।"

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें