Apple को तगड़ा झटका: चीन ने सरकारी कर्मियों के लिए बैन किया आईफोन का इस्तेमाल, ये बताया कारण

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 06 Sep 2023 06:16 PM IST
सार

यह प्रतिबंध ऐसे समय में लगाए गए हैं जब एपल अगले हफ्ते अपनी नई आईफोन 15 सीरीज की ग्लोबल लॉन्च की तैयारी कर रहा है। एपल अपने मेगा इवेंट में 12 सितंबर को iPhone 15 सीरीज को लॉन्च करने वाला है।

China bans use of iPhone for government officials know the reason
iPHONE - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आईफोन इस्तेमाल के मामले में चीन ने एपल को तगड़ा झटका दिया है। चीन ने केंद्रीय सरकारी एजेंसियों के अधिकारियों के लिए एपल आईफोन के इस्तेमाल को बैन कर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं सरकारी अधिकारियों को अन्य विदेशी ब्रांड वाले डिवाइसेस का उपयोग काम के लिए नहीं करने या उन्हें कार्यालय में नहीं लाने का आदेश दिया गया है।

    आईफोन ऑफिस नहीं लाने के आदेश

    वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए बुधवार को बताया कि चीन ने केंद्रीय सरकारी एजेंसियों के अधिकारियों को काम के लिए एपल आईफोन और अन्य विदेशी ब्रांड वाले उपकरणों का उपयोग नहीं करने और उन्हें ऑफिस में नहीं लाने का आदेश दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा कि हाल के सप्ताहों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने कर्मचारियों को यह आदेश दिए गए थे। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह आदेश कितने व्यापक रूप से वितरित किए जा रहे थे।

    अगले हफ्ते लॉन्च होने वाली है iPhone 15 Series

    यह प्रतिबंध ऐसे समय में लगाए गए हैं जब एपल अगले हफ्ते अपनी नई आईफोन 15 सीरीज की ग्लोबल लॉन्च की तैयारी कर रहा है। बता दें कि एपल अपने मेगा इवेंट में 12 सितंबर को iPhone 15 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। एक्सपर्ट का मानना है कि यह आईफोन की नई सीरीज लॉन्च से ही संबंधित है। इस आदेश के बाद चीन-अमेरिका तनाव बढ़ने के कारण चीन में काम करने वाली विदेशी कंपनियों के बीच चिंता पैदा हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें