ChatGPT: हर दिन चैटजीपीटी को मिलते हैं 2.5 अरब प्रॉम्प्ट्स, 30 करोड़ सिर्फ अमेरिका से

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Jul 2025 04:36 PM IST
सार

यह आंकड़ा सालाना आधार पर 912 अरब प्रॉम्प्ट्स के बराबर है। यह दिखाता है कि ChatGPT किस तरह से यूजर्स की दैनिक ऑनलाइन एक्टिविटी का एक अहम हिस्सा बन चुका है, हालांकि यूजर एंगेजमेंट के मामले में ChatGPT अभी भी Google Search से पीछे है।

विज्ञापन
ChatGPT receives 2.5 billion prompts every day 300 million of which are from the US alone
OpenAI ChatGPT - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Microsoft समर्थित एआई स्टार्टअप OpenAI का ChatGPT दुनियाभर में बेहद तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, ChatGPT को हर दिन दुनियाभर के यूजर्स से 2.5 अरब से अधिक प्रॉम्प्ट्स मिल रहे हैं, जिनमें से 30 करोड़ से ज्यादा प्रॉम्प्ट्स सिर्फ अमेरिका से आते हैं। यह जानकारी Axios की एक रिपोर्ट में दी गई है।

    ChatGPT की वैश्विक स्वीकार्यता

    यह आंकड़ा सालाना आधार पर 912 अरब प्रॉम्प्ट्स के बराबर है। यह दिखाता है कि ChatGPT किस तरह से यूजर्स की दैनिक ऑनलाइन एक्टिविटी का एक अहम हिस्सा बन चुका है, हालांकि यूजर एंगेजमेंट के मामले में ChatGPT अभी भी Google Search से पीछे है।

    विज्ञापन

    Alphabet (Google की पैरेंट कंपनी) के अनुसार, Google Search को हर साल लगभग 5 ट्रिलियन सर्च क्वेरीज मिलती हैं। इसका मतलब है कि Google हर दिन औसतन 14 अरब सर्च हैंडल करता है, जो कि ChatGPT के आंकड़ों से काफी अधिक है, हालांकि Google अपनी डेली या मंथली सर्च डाटा ऑफिशियली शेयर नहीं करता, लेकिन टेक क्रंच की रिपोर्ट के अनुसार स्वतंत्र रिसर्चर्स ने भी इन आंकड़ों की पुष्टि की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दिसंबर 2024 में OpenAI ने कहा था कि ChatGPT के पास 300 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं और उस समय हर दिन 1 अरब प्रॉम्प्ट्स मिलते थे। भारत और अमेरिका ChatGPT के सबसे बड़े मार्केट माने जाते हैं। हाल ही में भारत में Perplexity एप ने ChatGPT को Apple एप स्टोर की टॉप लिस्ट से हटाकर पहला स्थान ले लिया। यह तब हुआ जब Perplexity ने भारती एयरटेल के यूजर्स के लिए एक साल की फ्री Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन की घोषणा की।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें