चैटजीपीटी यूजर्स अलर्ट: एआई ट्रेनिंग में तो इस्तेमाल नहीं हो रहा आपका डेटा? प्राइवेसी के लिए तुरंत करें ये काम

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Tue, 15 Sep 2026 05:51 PM IST
सार

अगर आप भी एआई टूल चैटजीपीटी का इस्तेमाल ऑफिस के कमा, पर्सनल सवाल या सेंसिटिव डेटा शेयर करने के लिए करते हैं, तो सावधान हो जाइए। बाय-डिफॉल्ट आपकी सभी बातचीत सेव हो सकती है और एआई को ट्रेन करने में इस्तेमाल की जाती है। हालांकि, एप और वेब वर्जन में दी गई कुछ आसान डेटा कंट्रोल्स और प्राइवेसी सेटिंग्स को बदलकर आप अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं। जानिए अपनी प्राइवेसी को मजबूत करने के चार आसान तरीके क्या हैं...

विज्ञापन
ChatGPT Privacy Settings, How Stop Your Chats Being Used Model Training
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    एआई का इस्तेमाल इन दिनों लोग पढ़ाई से लेकर दफ्तर के कामों तक धड़ल्ले से करते हैं, लेकिन कई बार यूजर्स जाने-अनजाने में अपनी पर्सनल जानकारी, ऑफिस के गोपनीय दस्तावेज या सेंसिटिव सवाल इस पर शेयर कर देते हैं। अगर आपने सेटिंग्स में कोई बदलाव नहीं किया है, तो बाय-डिफॉल्ट आपकी हर बातचीत ओपनएआई के सर्वर पर सेव होती है और इसका इस्तेमाल एआई मॉडल को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए आप खुद इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

    चैटजीपीटी में प्राइवेसी सुरक्षित करने के चार तरीके क्या हैं?

    इस टॉगल को तुरंत करें बंद

    • अपनी बातचीत को मॉडल ट्रेनिंग का हिस्सा बनने से रोकने के लिए इंप्रूव द मॉडल फॉर एवरीवन एक अहम कदम माना जाता है।
    • सबसे पहले चैटजीपीटी ओपन करें और अपने प्रोफाइन आइकन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद सेटिंग्स में जाएं और डाटा कंट्रोल्स या प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • यहां मॉडल ट्रेनिंग से जुड़े टॉगल को ऑफ यानी की बंद कर दें। इसके बाद आपकी नई चैट्स का इस्तेमाल एआई को ट्रेन करने के लिए नहीं होगा।

    अस्थायी चैट का करें इस्तेमाल

    • अगर आप किसी बेहद खास या सेंसिटिव टॉपिक पर बात कर रहे हैं, तो आम चैट के बजाय अस्थायी चैट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • यह ऑप्शन उप या वेब ओपन करते ही एक डॉटेड बबल की तरह दिखाई देता है।
    • अस्थायी चैट आपकी नॉर्मल चैट हिस्ट्री में सेव नहीं होती और न ही इसका इस्तेमाल एआई ट्रेनिंग के लिए किया जाता है।

    पुरानी चैट्स को खुद करें डिलीट

    • यहां पर एक बात ध्यान देने वाली बात है कि सिर्फ ट्रेनिंग ऑप्शन बंद करने से आपकी पुरानी चैट्स अपने आप गायब नहीं होती हैं।
    • अगर किसी पुरानी चैट में आपकी पर्सनल जानकारी है, तो उस चैट पर जाकर उसे अलग से डिलीट करना पड़ता है।
    • पूरे अकाउंट की पुरानी हिस्ट्री एक साथ साफ करने के लिए सेटिंग्स में जाकर डाटा कंट्रोल्स में जाएं, इसके बाद सबसे नीचे क्लियर चैट हिस्ट्री विकल्प पर क्लिक करें।

    सेंसिटिव डेटा शेयर करने से बचें

    सेटिंग्स आपकी प्राइवेसी को बेहतर नियंत्रित करने का विकल्प जरूर देती हैं, लेकिन कोई भी ऑनलाइन सर्विस 100 प्रतिशत सुरक्षित नहीं होती। इसलिए किसी भी एआई प्लेटफॉर्म पर बैंक डिटेल्स, पासवर्ड, या अति-संवेदनशील दस्तावेज शेयर करने से हमेशा बचना चाहिए।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें