ChatGPT for Mac: मैसेज ढूंढने से लेकर रिप्लाई तक...अब iMessage को मैनेज करेगा AI, क्या है OpenAI का नया फीचर?

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sat, 22 Aug 2026 01:55 PM IST
सार

ChatGPT Mac:

अगर आप मैक पर चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर रहे है, तो यह अपडेट आपके काफी काम का हो सकता है। ओपनएआई ने चैटजीपीटी के मैक एप में एपल मैसेजेस इंटीग्रेशन जोड़ दिया है। आइए जानते हैं यह एआई इंटीग्रेशन आईमैसेज, एसएमएस और आरसीएस चैट्स के लिए कैसे काम करता है और सुरक्षा के लिए इसमें क्या-क्या प्राइवेसी सेटिंग्स दी गई हैं।

विज्ञापन
ChatGPT Meets Apple Messages, AI Now Summarize, Send Mac Messages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    ChatGPT Apple Messages Integration:

    ओपनएआई ने मैकओएस के लिए अपने चैटजीपीटी डेस्कटॉप एप में एपल मैसेजेस का डायरेक्ट इंटीग्रेशन जोड़ दिया है। इस नए फीचर की मदद से एआई सिस्टम सीधे एपल मैसेज एप के जरिए आपके टेक्स्ट को पढ़ सकता है। साथ ही रिप्लाई लिखकर भेज भी सकता है। यह फीचर आई मैसेज के साथ-साथ सामान्य एसएमएस और आरसीएस चैट्स को भी पूरी तरह से सपोर्ट करता है।

    किन यूजर्स और प्लान्स को मिलेगा यह नया फीचर?

    • ओपनएआई का यह अपडेट खासकर मैक यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है। यह एपल मैसेजेस प्लगइन macOS के लिए बने चैटजीपीटी डेस्कटॉप एप के सभी सब्सक्राइबर्स और यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
    • साथ ही इसमें प्रोफेशनली मोड्स का सपोर्ट भी है। यह फीचर चैटजीपीटी वर्क (ChatGPT Work) और कोडेक्स (Codex) प्लान्स के साथ भी निर्बाध रूप से काम करता है।
    • फिलहाल यह इंटीग्रेशन केवल एपल सिलिकॉन (Apple Silicon - M1, M2, M3, M4 चिप्स) वाले मैक कंप्यूटर्स के चैटजीपीटी डेस्कटॉप एप पर ही काम करता है।

    एपल मैसेजेस इंटीग्रेशन कैसे काम करता है?

    • मैसेज सर्च और सारांश:आप चैटजीपीटी से अपनी पुरानी बातचीत ढूंढने या लंबे चैट्स का तुरंत समरी बनाने के लिए कह सकते हैं।
    • ड्राफ्टिंग और एडिटिंग:चैटजीपीटी आपके लिए मैसेज का जवाब खुद ड्राफ्ट कर सकता है। खास बात यह है कि मैसेज भेजने से पहले आप उसमें बदलाव या एडिट भी कर सकते हैं।
    • चैट हिस्ट्री तक पहुंच:यह प्लगइन बातचीत से जानकारी निकालता है, जिससे एआई को किसी भी चैट की पूरी हिस्ट्री का एक्सेस मिल जाता है।

    कितना सुरक्षित है आपका डेटा?

    • डिफॉल्ट मंजूरी जरूरी: डिफॉल्ट रूप से, चैटजीपीटी किसी भी मैसेज को भेजने या प्राप्तकर्ता का नाम चुनने से पहले आपकी साफ परमिशंस मांगेगा।
    • ऑटो-सेंड का विकल्प:यूजर्स चाहें तो किसी खास मैसेज कन्वर्सेशन के लिए हमेशा की अनुमति दे सकते हैं, जिससे एआई भविष्य में बिना दोबारा पूछे मैसेज भेज सकेगा।
    • सिस्टम परमिशन: इस फीचर को काम करने के लिए मैक की सिस्टम सेटिंग्स में फुल डिस्क एक्सेस, कांटेक्ट नेम्स और ऑटोमेशन टूल्स की परमिशन देनी होती है।
    • आइसोलेटेड एक्सेस:रेगुलर चैटजीपीटी चैट्स से इस पर्सनल मैसेजेस डेटा तक एक्सेस नहीं बनाया जा सकता, जिससे आपकी प्राइवेसी बनी रहती है।

    पहले भी आ चुके कई अपडेट्स

    • यह पहला मौका नहीं है जब ओनएआई ने एपल के इकोसिस्टम में खुद को गहराई से जोड़ा हो। इससे पहले भी कंपनी ने मैक एप के लिए कई बड़े अपडेट्स दिए हैं। जैसे पहले भी चैटजीपीटी को एपल के एक्सकोड, नाेट्स और टर्मिनल जैसे मैक एप्लिकेशनों के साथ इंटीग्रेट किया जा चुका है।
    • इसके अलावा आईफोन और आईपैड पर हेल्थ एप की जानकारी का विश्लेषण करने के लिए भी चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें