OpenAI: अब ChatGPT के बातें करते शॉपिंग भी करें, Etsy और Shopify से होगी सीधी खरीदारी, Amazon को मिलेगी टक्कर

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 01 Oct 2025 11:46 AM IST
सार

OpenAI का चैटबॉट ChatGPT अब आपके लिए वर्चुअल शॉपिंग असिस्टेंट का भी काम करेगा। चैटबॉट यूजर्स को Etsy से सीधे खरीदारी करने का ऑप्शन दे रहा है, जिसे जल्द ही Shopify के लिए भी शुरू किया जाएगा।

chatgpt enters ecommerce etsy shopify shopping openai
ChatGPT - फोटो : AI

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI अब ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में कदम रख चुकी है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब ChatGPT का इस्तेमाल केवल बातचीत के लिए नहीं बल्कि खरीदारी के लिए भी किया जा सकेगा। ओपनएआई अब चैटजीपीटी यूजर्स को Etsy से सीधे प्रोडक्ट्स खरीदने की सुविधा दे रहा है। जबकि आने वाले समय में यही विकल्प Shopify के लिए भी उपलब्ध होगा। यानी अब ग्राहक चैटबॉट से बातचीत करते-करते शॉपिंग भी कर पाएंगे।

    OpenAi के लिए खुला कमाई का नया रास्ता

    विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम Amazon और Google जैसे दिग्गजों को सीधी चुनौती दे सकता है, क्योंकि खरीदारी से जुड़ी ट्रांजैक्शन फीस अब OpenAI के लिए एक कमाई का नया स्रोत बन सकती है। अभी तक कंपनी को निवेशकों पर ही निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब कंपनी शॉपिंग साइट्स को प्रमोट कर मुनाफा कमा सकती है।

    भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए OpenAI ने Stripe के साथ पार्टनरशिप की है, जो ‘इंस्टैंट चेकआउट’ सिस्टम के तकनीकी मानक तैयार कर रही है। इस सिस्टम से ग्राहक तेजी से भुगतान कर पाएंगे।

    एक प्रोडक्ट पर प्राथमिकता नहीं

    OpenAI ने यह भी साफ किया है कि ChatGPT किसी खास प्रोडक्ट को प्राथमिकता नहीं देगा। कंपनी के मुताबिक, “जब एक ही सामान कई व्यापारी बेचते हैं तो ChatGPT उपलब्धता, कीमत, गुणवत्ता, मुख्य विक्रेता का दर्जा और इंस्टेंट चेकआउट जैसे कारकों के आधार पर रिजल्ट दिखाता है।” यह कदम डिजिटल कॉमर्स में बड़ा बदलाव ला सकता है और यूजर्स को एक ही जगह से बातचीत और खरीदारी दोनों का अनुभव देगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें