ChatGPT की डेवलपर कंपनी OpenAI दे रही 8.2 करोड़ रुपये का इनाम, देना होगा यह आइडिया
कंपनी, ChatGPT और एआई टेक्नोलॉजी का गवर्नेंस कैसे किया जाए, पर तेजी से काम कर रही है। ताकि इसके पूर्वाग्रह को कम किया जा सके।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ChatGPT की डेवलपर कंपनी OpenAI ने 1 मिलियन डॉलर अनुदान की घोषणा की है। कंपनी 1 मिलियन डॉलर के 10 समान अनुदान (यानी 1 लाख डॉलर) प्रदान करेगी। दरअसल, कंपनी AI सॉफ्टवेयर के पूर्वाग्रह को दूर करने के लिए इसे कंट्रोल करने को लेकर आइडिया की तलाश में है। जो भी व्यक्ति कंपनी को इसको लेकर आइडिया देगा वह 1 लाख डॉलर यानी 82 लाख रुपये अनुदान प्राप्त कर सकता है।
कंपनी का कहना है कि 1 लाख डॉलर (लगभग 82 लाख रुपये) का अनुदान उन प्राप्तकर्ताओं के पास जाएगा जो इस तरह के सवालों के जवाब देने के लिए कंपेलिंग फ्रेमवर्क प्रस्तुत करेंगे। अनुदान प्राप्तकर्ताओं को क्या एआई को पब्लिक फिगर्स की आलोचना करनी चाहिए और इसे दुनिया में "सामान्य व्यक्ति" पर क्या विचार करना चाहिए जैसे सवालों के जवाब देने हैं।
कंपनी ने कहा कि फंडिंग के रिजल्ट एआई गवर्नेंस पर अपने स्वयं के विचारों को आकार दे सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा कि कोई भी सिफारिश बाध्य नहीं होगी। दरअसल, कंपनी ChatGPT और एआई टेक्नोलॉजी का गवर्नेंस कैसे किया जाए, पर तेजी से काम कर रही है। ताकि इसके पूर्वाग्रह को कम किया जा सके।
- Nothing Phone 2 की लॉन्च तारीख आई सामने, 4700mAh बैटरी से होगा लैस, जानें फीचर्स
- TWS under 3000: ये हैं कम कीमत वाले दमदार ईयरबड्स, पानी में भी नहीं होंगे खराब! देखें टॉप-5 की लिस्ट
- कछुए की तरह चलने वाले लैपटॉप को ऐसे बनाएं सुपरफास्ट
- Nokia C32 से Samsung Galaxy M04 तक, ये हैं 10 हजार से कम कीमत में बेस्ट स्मार्टफोन