Cyber Crime: बिजनेसमैन का फोन हैक कर निकाले एक करोड़ रुपये, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 10 Nov 2022 03:18 PM IST
सार

हाल ही में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश, तेलंगाना के साथ-साथ महाराष्ट्र में साल 2021 में सबसे ज्यादा साइबर क्राइम के मामले देखने मिले हैं।

विज्ञापन
Businessman phone hacked and taken out of Rs 99 lakh 50k of bank accounts
cyber Fraud - फोटो : Istock

    विस्तार

    डिजिटल वर्ल्ड में सुविधाओं के साथ-साथ साइबर क्राइम और फ्रॉड के केस लगातार बढ़ रहे हैं। फोन को हैक करके बैंक अकाउंट खाली करने के मामले भी अब सामने आने लगे हैं। ऐसा ही मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। एक बिजनेसमेन के स्मार्टफोन को कथित तौर पर हैक करके उसके अकाउंट से करीब 99.50 लाख रुपये उड़ा दिए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार, कथित हैकिंग 6-7 नवंबर के बीच हुई और नेट बैंकिंग के जरिए बिजनेसमेन के बैंक अकाउंट से अन्य अकाउंट्स में पैसा ट्रांसफर किया गया है। बता दें कि हाल ही में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश, तेलंगाना के साथ-साथ महाराष्ट्र में साल 2021 में सबसे ज्यादा साइबर क्राइम के मामले देखने मिले हैं।

    विज्ञापन

    महाराष्ट्र के ठाणे में हुए इस साइबर फ्रॉड में भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार देश में पांच फीसदी साइबर अपराध के मामले बढ़ें हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के मुंबई में ही ऑनलाइन मिठाई ऑर्डर करने के चक्कर में महिला के अकाउंट से ढाई लाख रुपये गायब हो गए थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आंकड़ों के अनुसार साइबर क्राइम में ज्यादातर मामले धोखाधड़ी के (करीब 32,230 मामले) देखने को मिल रहे हैं। साइबर क्राइम के कुल मामलों में 60.8 प्रतिशत मामले धोखाधड़ी के सामने आ रहे हैं। वहीं 8.6 प्रतिशत मामलों में यौन शोषण और 5.4 प्रतिशत मामलों में जबरदस्ती वसूली वाले अपराध देखने को मिले हैं। साथ ही एनआरसीबी के अनुसार साइबर आतंकवाद के भी 15 मामले दर्ज किए गए हैं। राज्यों के साइबर क्राइम आंकड़ों की बात करें तो तेलंगाना में सबसे अधिक (10,303) मामले देखने को मिले हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में 8,829, कर्नाटक में 8,136, महाराष्ट्र में 5,562 और असम में साइबर क्राइम के 4,846 मामले देखने को मिले हैं।

    • किसी भी साइबर ठगी से बचने का सबसे आसान रास्ता है, कि आप किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
    • किसी से भी अपनी बैंकिग डिटेल्ट, ओटीपी व एटीएम का पासवर्ड शेयर न करें।
    • दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ भी नेट बैंकिंग या अन्य बैंक संबंधी पासवर्ड शेयर न करें।
    • फ्री गिफ्त देने का वादा करने वाले कॉल से सतर्क रहें और उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी और ओटीपी न दें।
    • अगर कोई आपके खाते की ऑनलाइन केवाईसी के लिए कॉल करता है तो उसे अनदेखा करें।
    • सोशल मीडिया या इंटरनेट पर किसी भी अनचाहे ई-मेल, एसएमएस या मैसेज में आए अटैचमेंट या लिंक को न खोलें।
    • ईमेल, वेबसाइट और अज्ञात ई-मेल भेजने वालों के स्पेलिंग एक बार जरूर चेक कर लें। क्योंकि ठग मिलती-जुलती स्पेलिंग से ठगी करते हैं। साथ ही अपने पासवर्ड नियमित रूप से बदलते रहें।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें