बीएसएनएल का धांसू रिचार्ज: जियो-एयरटेल से आधी कीमत, ₹7 से कम के डेली खर्च में 2जीबी डेटा और अनलिमिडेट कॉलिंग
BSNL Recharge Plan:
महंगे रिचार्ज से परेशान ग्राहकों के लिए बीएसएनएल शानदार प्लान लाया है। 500 रुपये से कम वाले इस रिचार्ज में 72 दिनों तक बंपर डेटा और कॉलिंग मिलेगी। जानिए कैसे यह किफायती प्लान जियो और एयरटेल को कड़ी टक्कर दे रहा है।

विस्तार
आज के समय में मोबाइल रिचार्ज की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। महंगे टेलीकॉम खर्चों के बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल एक राहत की सांस लेकर आई है। अगर आप भी हर महीने महंगे रिचार्ज कराने की झंझट से तंग आ चुके हैं, तो बीएसएनएल का एक खास प्लान आपके लिए एकदम सटीक साबित हो सकता है। यह प्लान न केवल आपकी जेब पर हल्का पड़ेगा, बल्कि उन निजी कंपनियों के पसीने भी छुड़ा रहा है जो इसी तरह की सुविधाओं के लिए ग्राहकों से दोगुनी रकम वसूल रही हैं।
बीएसएनएल का 485 रुपये वाला शानदार प्लान
- सरकारी कंपनी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए 485 रुपये का एक बेहद सस्ता प्रीपेड प्लान लेकर आई है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को पूरे 72 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों के लिए इसमें रोजाना 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा की सुविधा दी गई है।
- इसके अलावा आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं और आपको हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप अपने कोटे का पूरा डेटा खत्म कर लेते हैं, तो भी आपका इंटरनेट पूरी तरह से बंद नहीं होगा। बस आपकी स्पीड घटकर 40 kbps रह जाएगी, जिससे आपके जरूरी मैसेजिंग वाले काम नहीं रुकेंगे।
दिग्गज कंपनियों से सीधी टक्कर
- जब हम बीएसएनएल के इस प्लान की तुलना बाजार की अन्य दिग्गज कंपनियों जैसे जियो और एयरटेल से करते हैं, तो कीमत का एक बड़ा अंतर सामने आता है। जियो में रोजाना 2 जीबी डेटा देने वाले लगभग 84 दिनों के प्लान की कीमत 1029 रुपये है।
- वहीं एयरटेल अपने 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए 979 रुपये वसूलता है। हालांकि इन निजी कंपनियों के प्लान में ओटीटी सब्सक्रिप्शन जैसी कुछ अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन केवल 14 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी के लिए दोगुनी से ज्यादा कीमत चुकाना हर किसी के लिए समझदारी का सौदा नहीं है।
किन यूजर्स के लिए है बेस्ट है प्लान?
यह किफायती प्लान उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जो एक बढ़िया सेकेंडरी सिम विकल्प की तलाश में हैं। अगर आपके इलाके में बीएसएनएल का नेटवर्क काफी अच्छा आता है, तो आपको इस प्लान को चुनने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करना चाहिए। कम पैसों में लंबी वैलिडिटी और रोजाना पर्याप्त डेटा चाहने वाले ग्राहकों के लिए सरकारी कंपनी का यह ऑफर बाजार में मौजूद सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक बनकर उभरा है।
- मोटोरोला एज 70 नियो: 50MP के तीन कैमरे, 68W चार्जिंग; लॉन्च से पहले सामने आई खूबियां
- व्हाट्सएप अपडेट: अब स्टेटस में लगाएं 30 सेकंड तक का मनपसंद म्यूजिक, बिना फोटो के भी शेयर कर पाएंगे ट्रैक
- आईकू जेड11एक्सए: लॉन्च हुआ आईकू का नया 5जी फोन, 7200 एमएएच की बैटरी, 44 वॉट फास्ट चार्जिंग; जानें प्राइस
- एपल: आईफोन 17 खरीदने जा रहे? 5 पॉइंट्स में जानिए क्यों बेहतर हो सकता है आईफोन 18 खरीदने का फैसला