BSNL ने एक साथ लॉन्च किए दो नए प्री-पेड प्लान, रोज मिलेगा 3GB डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 31 Jan 2022 09:28 AM IST
सार

299 रुपये वाले प्लान की करें तो इस प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में भी रोज 3 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
BSNL Launches Rs 2999 and 299 Prepaid Plans with Daily 3GB Data and unlimited calling
bsnl - फोटो : i stock

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक साथ दो नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जिनमें ग्राहकों को लंबी वैधता के साथ रोज 3 जीबी तक डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। BSNL ने 2,999 रुपये और 299 रुपये के दो प्लान पेश किए हैं जो 1 फरवरी 2022 से प्रभावी हो जाएंगे। आइए जानते हैं इन प्लान के फायदे...

    BSNL के 2,999 रुपये वाले प्लान के फायदे

    BSNL का यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है, हालांकि इसे प्रमोशनल प्लान के तौर पर भी पेश किया गया है जिसके तहत इसके साथ 90 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिल रही है। 365 दिनों के साथ 90 दिनों की अतिरिक्त वैधता के लिए आपको इस प्लान को 31 मार्च 2022 से पहले रिचार्ज करना होगा। इस प्लान में ग्राहकों को हर रोज 3 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलेंगे। प्रमोशनल ऑफर के साथ इस प्लान में कुल 455 दिनों की वैधता मिलेगी।

    विज्ञापन

    BSNL के 299 रुपये वाले प्लान के फायदे

    अब बात 299 रुपये वाले प्लान की करें तो इस प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में भी रोज 3 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    BSNL का 2,399 रुपये वाला प्लान

    यदि आप किसी अन्य लंबी वैधता वाले प्लान की तलाश में हैं तो आप BSNL का 2,399 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं। इसमें आपको 365 दिनों की वैधता मिलेगी, हालांकि यह प्लान भी एक प्रमोशनल ऑफर के साथ आता है। यदि आप 31 मार्च 2022 से पहले इसे रिचार्ज कराते हैं तो आपको 60 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलेगी यानी इस प्लान में आपको कुल 425 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा के साथ रोज 100 SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें