BSNL D2D: बीएसएनएल की डायरेक्ट टू डिवाइस सर्विस लॉन्च, कॉलिंग के लिए नहीं होगी सिम कार्ड की जरूरत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Nov 2024 11:34 AM IST
सार

BSNL Direct To Device: वैसे आपको बता दें कि सैटेलाइट कनेक्टिवी को नई टेक्नोलॉजी नहीं है। इसे एपल ने पहली बार iPhone 14 series के साथ लॉन्च किया था, लेकिन भारत में यह सेवा अभी भी उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
BSNL Direct to Device Satellite Connectivity Launch Announced by DoT
BSNL D2D - फोटो : dot

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपनी डायरेक्ट टू डिवाइस सेवा लॉन्च कर दी है। BSNL D2D का डेमो हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में देखने को मिली थी और अब इसे दूरसंचार विभाग ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। BSNL D2D को भारत का पहल सैटेलाइट टू डिवाइस सर्विस कहा गया है। BSNL D2D ने इस टेक्नोलॉजी के लिए कैलिफोर्निया की कंपनी Viasat के साथ साझेदारी की है। BSNL D2D का मकसद उन इलाकों में भी लोगों को कनेक्टिविटी प्रदान करना है जहां नेटवर्क नहीं होते हैं।

    BSNL D2D की इस नई सर्विस की लॉन्चिंग की जानकारी दूरसंचार विभाग ने एक्स पर दी है। वैसे आपको बता दें कि सैटेलाइट कनेक्टिवी को नई टेक्नोलॉजी नहीं है। इसे एपल ने पहली बार iPhone 14 series के साथ लॉन्च किया था, लेकिन भारत में यह सेवा अभी भी उपलब्ध नहीं है।

    विज्ञापन

    डायरेक्ट-टू-डिवाइस सेवा के माध्यम से BSNL अपने सभी यूजर्स को यह सुविधा प्रदान कर रहा है, जिससे वे दूरस्थ स्थानों में भी जुड़े रह सकते हैं। उदाहरण के लिए, यह सैटेलाइट कनेक्टिविटी सेवा स्पीति घाटी के चंद्रताल झील की ट्रेकिंग पर जा रहे यात्रियों या राजस्थान के किसी दूरदराज गांव में रहने वाले लोगों को अपने प्रियजनों के संपर्क में रहने में मदद कर सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें