बीजीएमआई 4.6 अपडेट: एरंगल के मैदान में उतरेगी 'किआरा', गेम में पहली बार होगी मेड-इन-इंडिया कैरेक्टर की एंट्री

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 16 Sep 2026 12:00 PM IST
सार

क्राफ्टन इंडिया बीजीएमआई गेम में पहली बार मेड-इन-इंडिया कैरेक्टर 'किआरा' को पेश करने जा रहा है। 8 अक्टूबर को रिलीज होने वाले 4.6 अपडेट के साथ एरंगल मैप में एक नया दिवाली थीम वाला 'बाजार', रोमांचक बॉस फाइट और एक्सक्लूसिव प्राइज पाथ देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
bgmi kiaraa character erangel bazaar boss fight diwali 4 6 update
बीजीएमआई के अगले अपडेट में दिखेगा नया कैरेक्टर। - फोटो : BGMI

    विस्तार

    भारत के सबसे चहेते बैटल रॉयल गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) के खिलाड़ियों के लिए एक बेहद शानदार खबर है। गेम निर्माता कंपनी क्राफ्टन इंडिया ने देश का पहला पूरी तरह से स्वदेशी ओरिजिनल इन-गेम कैरेक्टर 'किआरा' लॉन्च करने का एलान किया है। इस कैरेक्टर को कंपनी की इन-हाउस आर्ट टीम ने खास तौर पर भारतीय गेमर्स के लिए डिजाइन किया है। 8 अक्टूबर से किआरा 4.6 अपडेट के तहत गेम का हिस्सा बन जाएगी, जो अपने साथ एक पूरी नई दुनिया लेकर आ रही है।

    अनामिका के बाद किआरा का जलवा

    साल 2025 में क्राफ्टन इंडिया ने अपने पहले ओरिजिनल कैरेक्टर अनामिका की शुरुआत की थी। लेकिन किआरा के साथ कंपनी ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए कैरेक्टर के इर्द-गिर्द एक पूरा इन-गेम यूनिवर्स तैयार किया है। किआरा की अपनी एक दिलचस्प बैकस्टोरी है, और उसे एरंगल मैप पर एक खास पोजिशन के साथ लाया जाएगा।

    विज्ञापन

    एरंगल में दिखेगा दिवाली का बाजार

    इस नए अपडेट में गेम के अंदर खास दिवाली थीम देखने को मिलेगी। एरंगल मैप पर एक नया दिवाली थीम वाला बाजार भी देखने को मिलेगा, जहां न केवल खिलाड़ी घूम-फिर पाएंगे, बल्कि किआरा के साथ होने वाली रोमांचक 'बॉस फाइट' का भी मजा ले सकेंगे। इससे पहले लाए गए स्टेपवेल के बाद, भारतीय थीम पर आधारित यह गेम का दूसरा बड़ा और खूबसूरत लोकेशन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    किआरा के साथ दमदार बॉस फाइट

    दीवाली बाजार में खिलाड़ियों को किआरा का सामना करने की चुनौती मिलेगी। किआरा को बुलाने के लिए खिलाड़ियों को बाजार के आंगन में मोर के आकार वाले चार दीये खोजने होंगे। जैसे ही ये सभी दीये जल उठेंगे, पूरा जोन एक खतरनाक 'बॉस फाइट जोन' में बदल जाएगा। इस मुकाबले में किआरा अपने धनुष-बाण से ऊपर से तीरों की बारिश करते हुए घातक हमले करेगी। जो स्क्वॉड उसे हराने में कामयाब होंगे, उन्हें शानदार पर्क्स दिए जाएंगे।

    किआरा नक्षत्र कलेक्शन और खास आइटम्स

    क्राफ्टन इंडिया ने किआरा के साथ एक विशेष 'किआरा नक्षत्र कलेक्शन' भी पेश किया है, जिसे खिलाड़ी किआरा नक्षत्र स्पिन के जरिए हासिल कर सकेंगे। इस शानदार कलेक्शन में किआरा नक्षत्र सेट, डिवाइन पीकॉक ग्लाइडर, डिवाइन रेडियंस स्कार-एल, डिवाइन चैरियट बग्गी, एरो रेन इमोट और डिवाइन एज मैचेट जैसे शानदार हथियार और स्किन शामिल हैं। इसके अलावा, गेमर्स किआरा एरीना की चुनौतियों में हिस्सा ले सकेंगे और किआरा एक्सचेंज सेंटर से रोज़ाना लॉगिन करके इनाम जीत सकेंगे।

    भारत का पहला दिवाली प्राइज पाथ

    अपडेट के साथ ही बीजीएमआई में पहला खास 'दिवाली प्राइज पाथ' भी शुरू किया जा रहा है। यह इवेंट 22 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगा और इसमें कुल 20 अलग-अलग लेवल होंगे। खिलाड़ी इन चुनौतियों को पार करके रेवेल 01 सेट और दिवाली गोल्ड सेट जैसे बेहतरीन और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें