BevQ App: केरल सरकार जल्द लॉन्च करेगी मोबाइल एप, ऑनलाइन होगी शराब की बिक्री

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 27 May 2020 06:54 PM IST
सार
BevQ App soon launch by kerala government Latest news in hindi
bevq app - फोटो : nithinsuren-twitter

    विस्तार

    कोरोना वायरस के कारण भारत में लॉकडाउन लगा है। इसके चलते देश के अधिकतर स्टोर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में परिवर्तित होते जा रहे हैं। ऐसे में अब दिल्ली के बाद केरल सरकार ने शराब की ऑनलाइन बिक्री करने का फैसला लिया है। इसके तहत सरकार बेव क्यू नाम के एप को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसके जरिए लोग घर से बाहर निकले बिना ही शराब खरीद सकेंगे। वहीं, अब इस एप को गूगल से भी मंजूरी मिल गई है। फिलहाल, यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।

    क्या है BevQ एप

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेव क्यू एप एक ऑनलाइन पोर्टल है, जो वर्चुअल क्यू मैनेजमेंट सिस्टम पर काम करता है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए लोग लॉकडाउन के दौरान घर बैठे ही शराब खरीद सकेंगे। इससे पहले दिल्ली सरकार ने इस सिस्टम का इस्तेमाल किया था। वहीं, केरल सरकार का मानना है कि इससे लॉकडाउन को सफल बनाया जा सकेगा और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन होगा। वहीं, इस एप को स्टार्टअप कंपनी Faircode Technologies तैयार कर रही है।

    इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vodafone के शानदार रिचार्ज प्लान, रोज 2GB डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

    एप की चल रही है टेस्टिंग

    केरल सरकार का बेव क्यू एप ऑपरेशनल मोड में है और इस एप की टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद की जा रही हैं कि सरकार इस एप को जल्द लॉन्च करेगी।

    कोरोना वायरस के मामलें

    भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के करीब 6,387 नए मामले आए हैं, जबकि 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना के मामले एक लाख 51 हजार 767 तक पहुंच गए हैं, जिसमें से करीब 64 हजार 425 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। वहीं, अब तक 4,387 लोगों की मृत्यु हो गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें