Baba Vanga: स्मार्टफोन पर घंटो बिताने की है आदत, तो बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी उड़ा देगी नींद

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 31 Mar 2025 04:47 PM IST
सार

Baba Vanga Predictions On Screentime:

बाबा वेंगा ने स्मार्टफोन के आविष्कार से कई साल पहले ही इसपर भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने पहले ही कह दिया था कि साल 2022 के बाद लोग अपने फोन पर जरूरत से ज्यादा समय बिताने लगेंगे और स्क्रीनटाइम काफी बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
Baba vanga predictions on screen time can destroy mental health of children and adults
बाबा वेंगा ने की थी स्क्रीन टाइम पर भविष्यवाणी - फोटो : Freepik.com

    विस्तार

    बाबा वेंगा को दुनिया 'बाल्कन की नास्त्रेदमस' के रूप में जानती है। उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से कई सच साबित हो चुकी हैं। जिसमें दूसरी विश्व युद्ध की भविष्यवाणी, 2004 की सुनामी और 9/11 आतंकी हमले की भविष्यवाणी शामिल है। उन्होंने आज के टेक्नोलॉजी युग के बारे में भी एक भविष्यवाणी की थी जो काफी कम लोगों को पता है। आइए जानते हैं उन्होंने अपनी मौत से पहले स्मार्टफोन्स के बारे क्या कहा था और वह आज कैसे सच होता दिख रहा है।

    क्या है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?

    दरअसल, बाबा वेंगा ने स्मार्टफोन के आविष्कार से कई साल पहले ही इसपर भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने पहले ही कह दिया था कि साल 2022 के बाद लोग अपने फोन पर जरूरत से ज्यादा समय बिताने लगेंगे और स्क्रीनटाइम काफी बढ़ जाएगा। अगर आज की दुनिया को देखा जाए तो यह सच होता दिख रहा है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन में डूबा हुआ है। इससे लोगों का स्क्रीनटाइम काफी बढ़ गया है।

    विज्ञापन

    भारत में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 24% बच्चे सोने से पहले स्मार्टफोन देखते हैं, और करीब 37% बच्चे स्क्रीन टाइम ज्यादा होने की वजह से अपनी पढ़ाई या काम पर फोकस नहीं कर पाते। यह साफ दिखाता है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणी कितनी सटीक थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: 'यह जीवन का अपमान है', स्टूडियो घिबली के फाउंडर ने AI जनरेटेड तस्वीरों पर क्यों उठाए थे सवाल?

    क्या सच होंगे बाबा वेंगा के और दावे?

    बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों में कई ऐसी बातें शामिल हैं जो अभी भी चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया था कि साल 2025 से तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत होगी, जिससे पूरी दुनिया पर संकट आ सकता है। इसके अलावा, उन्होंने 2043 में यूरोप में मुस्लिम शासन स्थापित होने की बात भी कही थी।

    कौन थीं बाबा वेंगा?

    बाबा वेंगा का जन्म 31 जनवरी 1911 को बुल्गारिया में हुआ था। एक तूफान में उनकी आंखों की रोशनी बचपन में ही चली गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने भविष्य को लेकर चौंकाने वाली बातें कहती थीं। उनके अनुयायियों का मानना है कि बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां पहले ही सच हो चुकी हैं और आने वाले समय में उनकी और भविष्यवाणियां भी सच साबित हो सकती हैं।

    अब यह सवाल उठता है कि क्या हम स्क्रीन एडिक्शन और अन्य भविष्यवाणियों को गंभीरता से लेंगे? या फिर हम तब तक इंतजार करेंगे जब तक बहुत देर नहीं हो जाती?

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें