Avengers Endgame: PVR सिनेमा ने रात का शो किया कैंसिल, ट्विटर पर फूटा दर्शकों का गुस्सा !

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 26 Apr 2019 09:18 PM IST
Avengers Endgame: PVR Cinemas cancelled late night show, Audience complained on twiiter
PVR Avengers Endgame

    एवेंजर्स: एंडगेम की दीवानगी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। दर्शक एवेंजर्स: एंडगेम फिल्म को देखने के लिए सुबह 4 बजे भी जगने को तैयार हैं, लेकिन इसी बीच खबर है कि पीवीआर ने नोएडा में एवेंजर्स: एंडगेम का रात का शो कैंसिल कर दिया है। साथ ही देर रात के शो के लिए दर्शक टिकट भी बुक नहीं कर पा रहे हैं।

    कई दर्शकों ने पीवीआर के ट्विटर हैंडल पर शिकायत की है कि देर रात के शो के लिए बुकिंग कर दी गई है। वहीं कई दर्शकों ने रात के 11.30 बजे के शो के कैंसिल होने की भी शिकायत की है। वहीं कई दर्शकों ने अमर उजाला को बताया कि पीवीआर के बॉक्स ऑफिस पर यह कहकर लौटा दिया जा रहा है कि डीएम के आदेश के बाद दिल्ली-एनसीआर में एवेंजर्स: एंडगेम का रात का शो कैंसिल कर दिया गया है। वहीं इस संबंध में हमने पीवीआर से संपर्क भी की लेकिन पीवीआर ने इस पर ज्यादा जानकारी ना देते हुए कहा कि शो के कैंसिल होने की जानकारी बॉक्स ऑफिस पर मिलेगी।

    गौरतलब है कि एवेंजर्स एंडगेम को लेकर गूगल ने भी सर्च बदलाव किया है। गूगल सर्च में Thanos सर्च करेंगे तो आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें दाहिनी ओर थानोस का हाथ (इंफिनिटी स्टोन लगा हुआ ग्लांटलेट या एस्टर एग दिखेगा।

    इस हाथ के निशान पर क्लिक करते ही थानोस सर्च करने के बाद सामने आया सर्च रिजल्ट धीरे-धीरे गायब होने लगता है। साछ ही जैसे ही पेज पर मौजूद कोई कंटेंट गायब होगा तो एक आवाज भी आएगी। वहीं जैसे ही आप दोबारा उस एस्टर एग पर क्लिक करेंगे तो सारे कंटेंट फिर से वापस आ जाएंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें