Apple WWDC 2024: बेहतर प्राइवेसी और कस्टमाइजेशन के साथ लॉन्च हुआ iOS 18
इवेंट के पहले दिन के इवेंट की शुरुआत रात 10.30 बजे शुरू हुई थी। यह एपल का सालाना इवेंट होता है जिसमें दुनियाभर के डेवलपर्स शामिल होते हैं। WWDC आमतौर पर सॉफ्टवेयर आधारित इवेंट होता है। WWDC 2024 का इवेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित रहा।

विस्तार
Apple WWDC 2024: Apple के इवेंट वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2024) का आज पहला दिन है। इवेंट के पहले दिन के इवेंट की शुरुआत रात 10.30 बजे शुरू हुई थी। यह एपल का सालाना इवेंट होता है जिसमें दुनियाभर के डेवलपर्स शामिल होते हैं। WWDC आमतौर पर सॉफ्टवेयर आधारित इवेंट होता है।
WWDC 2024 का इवेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित रहा। हर साल की तरह आज के इवेंट से ठीक पहले एपल का स्टोर डाउन हुआ था। एपल के तमाम बड़े इवेंट से पहले Apple Store डाउन होता है। इवेंट के शुरू होने से ठीक पहले एपल स्टोर पर "Be right back" का मैसेज आया था।
इवेंट की शुरुआत एपल के सीईओ टिम कुक ने एपल टीवी से की। कुक ने बताया कि ऑरिजनल शो के लिए एपल टीवी को ग्लोबली सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। एपल विजन प्रो हेडसेट के लिए Vision OS2 रिलीज किया गया है। इस अपडेट के बाद 2D इमेज को 3D स्पेशियल फोटोज में बदला जा सकेगा। इसके अलावा नया यूआई भी मिलेगा। विजन प्रो के साथ Apple's 180 डिग्री 3D 8K वीडियो फॉर्मेट का भी सपोर्ट मिलेगा।
iOS 18 को अब तक के सबसे ज्यादा कस्टमाइजेशन के साथ पेश किया गया है। iOS 18 के अपडेट के बाद यूजर्स को आईफोन में नए वॉलपेपर, आइकन और विजेट के अलावा डॉक प्लेसमेंट के लिए कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा नया डार्क मोड भी मिलेगा जिसके साथ भी कस्टमाइजेशन संभव होगा। कंट्रोल सेंटर को भी कई सारे बदलाव के साथ पेश किया गया है।