Apple Intelligence: भारत में अप्रैल से उपलब्ध होंगे एपल के AI फीचर्स, चार नए स्टोर खोलने की भी तैयारी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 31 Jan 2025 02:53 PM IST
सार

Apple बहुत जल्द अपने AI फीचर्स को भारत में पेश कर सकता है। इसे iOS 18.4 अपडेट के हिस्से के रूप में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Apple To Introduce AI Features In India From April With iOS 18 Update To Open 4 More Stores
Apple iPhone - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Apple के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स अब बहुत जल्द भारत में भी उपलब्ध होंगे। कंपनी ने ऐलान किया है कंपनी "Apple Intelligence" की सुविधाएं भारत में अप्रैल से उपलब्ध हो जाएंगी। यह फीचर स्थानीय भाषा के सपोर्ट के साथ आएगा और इसे iOS 18.4 अपडेट के हिस्से के रूप में पेश किया जाएगा।

    Apple ने किया बड़ा ऐलान

    टिम कुक
    टिम कुक - फोटो : एएनआई (फाइल)

    Apple के सीईओ टिम कुक ने हाल ही में कंपनी की तिमाही आय रिपोर्ट के दौरान इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, "हम एपल इंटेलिजेंस को और आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अप्रैल में हम इसे कई नई भाषाओं में लॉन्च कर रहे हैं, जिनमें फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, पुर्तगाली, स्पेनिश, जापानी, कोरियन और सिंप्लीफाइड चाइनीज शामिल हैं। इसके अलावा, सिंगापुर और भारत के लिए स्थानीयकृत अंग्रेजी सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा।

    विज्ञापन
    iOS 18
    iOS 18 - फोटो : Apple

    Apple ने पहली बार Apple Intelligence को अक्टूबर 2024 में iOS 18.1 अपडेट के साथ पेश किया था। शुरुआत में यह केवल अमेरिकी इंग्लिश में उपलब्ध था, लेकिन बाद में इसे यूके, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के लिए लोकलाइज्ड इंग्लिश सपोर्ट के साथ अपडेट किया गया। अब, भारत में भी यूज़र्स इस AI सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें