Apple: पेटेंट विवाद के कारण अमेरिका में एपल ने रोकी घड़ियों की बिक्री, रक्त में दिखाती है ऑक्सीजन का माप

यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीयशोधन शर्मा
Wed, 20 Dec 2023 07:26 AM IST
सार

इसके चलते चिकित्सा प्रौद्योगिकी कंपनी मासिमो के साथ एपल का बौद्धिक संपदा विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय व्यापार आयोग (आईटीसी) के अक्तूबर के फैसले के बाद एपल ने घड़ियों की बिक्री को रोकने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
Apple stopped selling watches in America due to patent dispute shows measurement of oxygen in blood
Apple Watch series 9 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अगर व्हाइट हाउस ने अंतरराष्ट्रीय पेटेंट विवाद में हस्तक्षेप नहीं किया तो इस सप्ताह के अंत में एपल की नवीनतम घड़ियाें के दो संस्करण सीरीज 9 और अल्ट्रा 2 बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। एपल ने अमेरिकी ग्राहकों के लिए बृहस्पतिवार दोपहर से ऑनलाइन और रविवार से अपने स्टोर्स में इनकी बिक्री निलंबित करने की योजना बनाई है। ये घड़ियां रक्त में ऑक्सीजन की माप को दिखाने की सुविधा से युक्त हैं।

    आईटीसी के फैसले के बाद बनी थी घड़ियों की बिक्री रोकने की योजना

    इसके चलते चिकित्सा प्रौद्योगिकी कंपनी मासिमो के साथ एपल का बौद्धिक संपदा विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय व्यापार आयोग (आईटीसी) के अक्तूबर के फैसले के बाद एपल ने घड़ियों की बिक्री को रोकने की योजना बनाई है।

    विज्ञापन

    व्हाइट हाउस के पास 26 अक्तूबर को जारी आईटीसी आदेश की समीक्षा करने के लिए 60 दिन थे, जिसका अर्थ है कि एपल क्रिसमस के दौरान भी अमेरिका में दोनों प्रभावित मॉडलों की बिक्री जारी रख सकती है। लेकिन क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया, कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह आईटीसी के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए वह बिक्री पर जल्द रोक लगा रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें