एपल इवेंट: आज रात 10.30 बजे लॉन्च होगा आईफोन 18 सीरीज, पुराने मॉडल से कितना होगा अलग, कहां देखें लाइव?
एपल इस लाइव इवेंट में आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और अपने पहले फोल्डेबल आईफोन से पर्दा उठाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल पिछले 10 वर्षों से फोल्डेबल फोन पर काम कर रही थी।

विस्तार
अमेरिकी टेक दिग्गज एपल आज कैलिफोर्निया स्थित एपल पार्क से आईफोन 18 सीरीज के लॉन्च का प्रसारण करेगी। भारत में इस इवेंट का लाइव शो आज रात 10.30 बजे से देखा जा सकेगा।
एपल इस इवेंट में आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और अपने पहले फोल्डेबल आईफोन से पर्दा उठाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल पिछले 10 वर्षों से फोल्डेबल फोन पर काम कर रही थी।
जॉन टर्नस की लीडरशिप में पहला लॉन्च
1 सितंबर को जॉन टर्नस के एपल सीईओ बनने के बाद यह उनके करियर का पहला आईफोन लॉन्च इवेंट हैं। इस कार्यक्रम में टर्नस दर्शकों के सामने कीनोट देते हुए लॉन्च इवेंट की अगुआई करेंगे।
फोल्ड होने वाला आईफोन पर सबकी नजर
आज के इवेंट की सबसे बड़ा आकर्षण एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह किताब की तरह खुलने वाला फोन होगा, जिसमें करीब 7.8 इंच की अंदरूनी स्क्रीन और करीब 5.5 इंच की बाहरी स्क्रीन हो सकती है। इसमें टच आईडी आधारित पावर बटन मिलने की भी चर्चा है।
Apple Watch Series 12 और Ultra 4
iPhone के साथ एपल अपनी नई स्मार्टवॉच भी पेश कर सकता है। सबसे ज्यादा चर्चा Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों में मौजूदा मॉडल की तुलना में बड़े डिजाइन बदलाव की उम्मीद नहीं है। Series 12 में तेज प्रोसेसर, बेहतर बैटरी लाइफ और हेल्थ-फोकस्ड फीचर्स दिए जाने की संभावना है।
Watch Ultra 4 में भी बेहतर प्रोसेसर और फिटनेस-ट्रैकिंग सुधार मिलने की उम्मीद है। Apple Ultra मॉडल्स में सैटेलाइट-आधारित फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
AirPods 5 भी हो सकते हैं लॉन्च
Apple इस इवेंट में नए AirPods 5 भी पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके दो वेरिएंट आ सकते हैं। पहला एक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ और दूसरा बिना ANC वाला होगा। नए मॉडल में अपडेटेड चिप और बेहतर ऑडियो पर फोकस किया जा सकता है।
कहां देखें एपल इवेंट लाइव?
एपल के आधिकारिक इवेंट पेज के मुताबिक भारत में 9 सितंबर की रात 10:30 बजे, कार्यक्रम शुरू होगा। इसे एपल की आधिकारिक वेबसाइट और एपल टीवी एप पर लाइव देखा जा सकता है। इस इवेंट को एपल के यूट्यूब पेज पर भी लाइव देखा जा सकता है।
- एपल लॉन्च इवेंट: आईफोन 18 का बेस मॉडल आज नहीं होगा लॉन्च, जानें एपल ने क्यों बदली पुरानी रणनीति
- आईफोन 18 में डीएसएलआर जैसी शूट होगी पिक्चर: पहली बार मिलेगी वैरिएबल अपर्चर तकनीक, कैमरे में होगा बड़ा बदलाव
- आईफोन 18 लॉन्च: जिस 'आईफोन' ने एपल को बनाया दुनिया का दिग्गज, वह कभी उसका था ही नहीं! जानें पूरी कहानी